Header Banner

ट्रेन से कटा युवक

BY — May 13, 2014

130506उदयपुर। प्रतापनगर थाना क्षेत्र में एक युवक की ट्रेन से कटने से मौत हो गई। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है वहीं पुलिस ने इसे आत्महत्या बताया है। घटना में युवक की गर्दन धड़ से बिल्कुल अलग हो गई।

पुलिस के अनुसार सुबह देबारी रेलवे स्टेशन पर युवक का शव पटरियों पर पड़ा होने की जानकारी मिली। शव की गर्दन कटी हुई थी। पुलिस ने शव को उठाकर मोर्चरी में रखवाया। तलाशी में मिले दस्तावेजों के आधार पर उनकी शिनाख्त मोहम्म्द तौरीफ पुत्र मोहम्म्द सलीम निवासी आयड़ के रूप में हुई। परिजनों ने बताया कि तौरीफ के आयड़ में रहने वाले मामा की लड़की की शादी थी। सोमवार शाम वह घर से स्कूटी लेकर निकला लेकिन मामा के यहां नहीं गया। शादी में व्यस्त  होने के कारण किसी का इस ओर ध्या न नहीं गया। सुबह‍ सूचना मिलने पर दर्जनों रिश्तेदार मोर्चरी पहुंचे। सिर्फ गर्दन कटी होने के कारण परिजनों ने हत्या् की आशंका जताई हालांकि पुलिस ने सिरे से नकारते हुए आत्महत्या बताया।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply