Header Banner

एटीएम लूट के दो आरोपी पकडे़

BY — May 13, 2014

130507उदयपुर। प्रतापनगर पुलिस ने गत 25 जनवरी को एक निजी बैंक का एटीएम लूटने के आरोप में दो युवकों को जयपुर जेल से गिरफ्तार किया। आरोपियों ने उदयपुर सहित चित्तौदड़ एवं अन्यदत्र भी एटीएम लूटने की वारदातें स्वी कार की हैं।

पुलिस सूत्रों के अनुसार प्रतापनगर बाईपास से आगे पेट्रोल पंप के सामने एक्सिस बैंक के एटीएम पर एक चौकीदार रात्रि को उंघ रहा था। इस दौरान पांच युवक कार में आए और चौकीदार पर कंबल डाल कर उसे जबरन गाड़ी में बैठा दिया। युवकों ने चौकीदार को जान से मारने की धमकी भी दी। बदमाशों में एटीएम के सीसीटीवी तोड़ दिए जिससे रिकॉर्डिंग ही बंद हो गई। वहां से निकले ऑटो ने शंका के आधार पर पुलिस को सूचना दी। पुलिस जाब्तास मौके पर पहुंचा तब तब युवक फरार हो गए और चौराहे से होते हुए मादड़ी की ओर भाग निकले। इस दौरान आरोपियों ने चौकीदार को रास्तेा में फेंक दिया और फरार हो गए। जयपुर पुलिस ने एटीएम लूटने के आरोप में एक गिरोह को पकड़ा। गिरोह के दो सदस्योंर ने उदयपुर में भी वारदात करना मंजूर किया। इस पर उदयपुर से पुलिस टीम जयपुर गई और दोनों आरोपियों को लेकर उदयपुर पहुंची।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply