Header Banner

बहुमत सुनकर पुरानी बाजुओं में फड़का दम

BY — May 16, 2014

पार्टी को बहुमत की खबर सुनकर लिखारी पहुंचे शास्त्री  के घर
जताया आभार, दी बधाई

160512उदयपुर। भाजपा के वरिष्ठ नेता व नगर विकास प्रन्यास के पूर्व अध्यक्ष नरेन्द्रसिंह लिखारी भाजपा को पूर्ण बहुमत का समाचार सुनते ही अपनी अस्वस्थता व वृद्धावस्था के बावज़ूद अपनी खुशी को साझा करने के लिए पुराने राजनैतिक सखा व पूर्व सांसद भानुकुमार शास्त्री के घर पहुंचे और उन्हें बधाई दी।

पूर्व सांसद शास्त्री शिवाजी नगर स्थित आवास पर भाजपा नेता धर्मनारायण जोशी, विजय प्रकाश विप्लवी व परिजनों के साथ टीवी पर चुनाव परिणाम देख रहे थे, तभी लिखारी परिजन के साथ शास्त्री के कक्ष में आए और उन्हेंर बधाई दी। शास्त्री ने कहा कि लिखारी मेरे पुराने साथी है। ये कभी मेरे चुनाव में मेरे लिये जमानत के पैसों की व्यवस्था करते थे, कभी मोटरसाइकिल पर बिठाकर दौरा कराते थे। दोनों नेताओं ने कहा कि पार्टी को पूर्ण बहुमत एक स्वप्न था, जो आज साकार हुआ है।
160513मोदी युग का आरंभ : भाजपा के वरिष्ठ नेता भानुकुमार शास्त्री, नगर विकास प्रन्यास के पूर्व अध्यक्ष नरेन्द्रसिंह लिखारी, भाजपा नेता धर्मनारायण जोशी ने वक्तव्य जारी कर केन्द्र भाजपा को पूर्ण बहुमत मिलने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा है कि इस जीत के साथ भारतीय राजनीति में मोदी युग का आरंभ हो गया है।
महापौर ने दी बधाई : महापौर रजनी डांगी ने 2014 के आम चुनाव में भाजपा की ऐतिहासिक विजय पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि परिवर्तन की ये लहर देश के विकास और जन कल्याण में मील का पत्थर साबित होगी। दीक्षा समारोह में भाग लेने बैंगलोर गई महापौर ने राजस्थान में मिशन 25 सफलतापूर्वक अर्जित करने के लिए मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे को भी बधाई दी।
आभार व बधाई
पूर्व प्रदेश मंत्री प्रमोद सामर ने लोकसभा क्षेत्र के सभी कार्यकर्ताओं व जनता का आभार व्यक्त कर धन्यवाद दिया। प्रमोद सामर ने सभी विधायक, जनप्रतिनिधि, विधानसभा प्रभारी, संयोजक, बीएलए-प्रथम, द्वितीय, शक्ति केन्द्र प्रभारी तथा मतदान केन्द्रों की टीमों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इनके परिश्रम और अटूट मेहनत एवं प्रत्येक मतदान केन्द्र की बूथ टीम का मतदाताओं से संवाद एवं सामन्जस्य से ही यह ऐतिहासिक जीत प्राप्त हुई है।
कांग्रेस : चितौड़गढ़ संसदीय क्षेत्र की कांग्रेस प्रत्याशी डॉ गिरिजा व्यास एवं उदयपुर संसदीय क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी रघुवीर मीणा ने लोकसभा चुनाव में चितौड़ एवं उदयपुर क्षेत्र की जनता द्वारा दिए गए जनादेश को विनम्रतापूर्वक स्वीकार करते हुए कहा कि जनता का निर्णय सर्वोपरि है। लोकतंत्र में जीत-हार होती है। कार्यकर्ताओं निराश न हों। कांग्रेस का गौरवशाली इतिहास रहा है।
अन्य : जनता दल (सेक्यूलर), भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी तथा भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (माक्र्सवादी) ने कहा कि सदियों से कमेरे वर्ग का शोषण करने वाले लुटेरे वर्ग ने देश की सत्ता पर कब्जा करने में सफलता पाई है। अर्जुन देथा, मेघराज तावड़ एवं बी. एल. सिंघवी ने कहा कि कॉर्पोरेट घरानों के धन बल के सहारे धर्मान्ध शक्तियां देश की जनता को भ्रमित करने में कामयाब हुई है।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply