चहुंओर दिखी भाजपा की जीत की खुशी

BY — May 16, 2014

शहर हुआ भगवामय, आतिशबाजी, मिठाइयां बांटी

160521उदयपुर। भारतीय जनता पार्टी की ओर से सुबह मतगणना शुरू होने से पूर्व ही खासी संख्या में नेता व कार्यकर्ता मतगणना स्थल एमजी कॉलेज के बाहर एकत्र हो गए थे। पहला रूझान आने के बाद भाजपा कार्यकर्ता खुशी से उछलते कूदते नजर आए और आतिशबाजी करनी शुरू कर दी। शुरूआती रूझानों में पिछड़ी कांग्रेस एक बार भी उबर नहीं पाई और अंतत: कांग्रेस के उम्मीदवार को शिकस्त मिली।

160520160519160518मतगणना स्थल पर कड़े सुरक्षा प्रबंधों के बीच मतगणना शुरू हुई। एक के बाद एक रूझान आते रहे और कांग्रेस पदाधिकारी रवाना होते रहे। दस बजे बाद तो सिर्फ भाजपा कार्यकर्ता ही नजर आ रहे थे। शहरवासियों में भी उत्साह का माहौल था। सुबह से टीवी पर चिपके रहे। जैसे ही बहुमत की तस्वीर स्पष्ट हुई और कार्यकर्ता सड़कों पर आ गए। शहर मोदी के नारों से गुंजायमान हो गया। कांग्रेस के रघुवीर मीणा मतगणना स्थल पर नहीं आए जबकि अर्जुन मीणा बाद में साढ़े ग्यांरह बजे विधायकों व अन्य पदाधिकारियों के साथ पहुंचे जहां उन्हें कार्यकर्ताओं ने कंधों पर उठा लिया। लोकसभा प्रभारी प्रमोद सामर, महिला समृद्धि अरबन को ऑपरेटिव बैंक अध्यक्ष डॉ. किरण जैन, विधायक फू‍लसिंह मीणा सहित कई पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे। शहर के विभिन्नक मंडलों में अपने स्तर पर एलईडी लगाई गई थी जहां कार्यकर्ताओं ने देश भर का हाल देखा। वहां न सिर्फ मिठाई वितरण हुआ बल्कि आतिशबाजी भी की गई। मोदी के नारों से कई बार माहौल गूंजा।

160516160514160522चारों सीटें भाजपा को : संभाग की चारों सीटों पर भाजपा का परचम लहराया। चित्तौड़ में चन्द्रप्रकाश जोशी ने डॉ. गिरिजा व्यास को तो राजसमंद में हरिओमसिंह राठौड़ ने गोपालसिंह शेखावत को तथा बांसवाड़ा-डूंगरपुर सीट पर मानशंकर निनामा ने रेशम मालवीय को हराया।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *