जबरदस्त हार के बावजूद फूट जस की तस

BY — May 21, 2014

पुण्यतिथि पर राजीव को याद तो किया लेकिन अलग अलग

OLYMPUS DIGITAL CAMERAउदयपुर।  शहर कांग्रेस में फूट लोकसभा चुनाव से पूर्व भी ऐसी ही थी और आज भी वैसी ही है। चुनाव में राष्ट्री य स्तरर पर इतनी जबरदस्त  पराजय झेलने के बावजूद शहर कांग्रेसियों की अक्लव अब तक ठिकाने नहीं आ पा रही है। राजीव गांधी की पुण्यशतिथि पर बुधवार को भी शहर कांग्रेसियों ने कार्यक्रम तो किए लेकिन अपने अपने स्त र पर अलग-अलग।

शहर जिला कांग्रेस का कार्यक्रम आशीर्वाद कॉटेज के अस्थायी कार्यालय में हुआ जहां शहर जिलाध्यसक्ष नीलिमा सुखाडि़या के नेतृत्वस में उनकी तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित की गयी।
इस दौरान पूर्व विधायक त्रिलोक पूर्बिया, सुरेश श्रीमाली, चन्दा सुहालका, डॉ. दरियाव सिंह चुण्डावत, दिलीप सुखाडिया, बतुल हबीब, कमला मीणा, पार्षद मुस्लिम अली बन्दूकवाला सहित कई कांग्रेसजन मौजूद थे।
210511देहात कांग्रेस कार्यालय पर देहात जिलाध्यक्ष लालसिंह झाला के नेतृत्व में पुष्पांलजलि के बाद विचार गोष्ठीे हुई। इसमें वक्तािओं ने राजीव गांधी को संचार क्रांति का जनक बताया। उन्होंने कहा कि राजीव गांधी ने भारत को 21वीं सदी में पहुंचाने का सपना देखा था। झाला ने कहा कि भ्रष्टाचार को मिटाने का प्रयास सर्वप्रथम राजीव गांधी ने ही प्रारम्भ किया था। इसीलिए उन्होंने पंचायतीराज को मजबूत कर कानून बनाकर केन्द्र के पैसे सीधे पंचायतों के खातों में पहुंचाने की व्यवस्था की। गोष्ठी में इंटक प्रदेशाध्यक्ष जगदीशराज श्रीमाली, प्रतापसिह चौहान, किशन त्रिवेदी, अब्दुल अजीज खान, त्रिलोक पूर्बिया ने विचार व्यक्त किये।
210512इन दोनों प्रमुख कार्यालयों के अतिरिक्त शहर कांग्रेस के ए एवं बी बलॉक द्वारा मोहता पार्क में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में प्रदेश कांग्रेस सचिव विरेंद्र वैष्णव, ब्लाक अध्यक्ष पूरण मेनारिया, मुजीब सिदद्की, शराफत खान, अर्जुन राजोरा, राजेश जैन, कमलनयन खण्डेलवाल, राहुल व्यास सहित कई नेता मौजूद थे।
राजीव गांधी ब्रिगेड की ओर से राजीव गांधी उद्यान में आयोजित कार्यक्रम के मुख्यय अतिथि ब्रिगेड के राष्ट्री य महासचिव के. के. शर्मा थे। अध्यणक्षता रियाज हुसैन ने की। इसी प्रकार धानमंडी स्थित रक्षाबंधन मीडिया सेंटर पर अध्य क्ष पंकज कुमार शर्मा की अध्यरक्षता में एक अलग कार्यक्रम हुआ।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *