Header Banner

समर ट्राफी क्रिकेट 4 से

BY — May 21, 2014

यूसुफ पठान करेंगे उद्घाटन

210506उदयपुर। राज्य स्तरीय समर ट्रॉफी क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन 4 से 14 जून तक मिराज स्टेडियम राबचा, नाथद्वारा में होगा। प्रतियोगिता में राज्य पर से 16 टीमें हिस्सा लेंगी। टीमों का चयन लक्की ड्रॉ पद्धति के आधार पर किया गया है।

कार्यक्रम के आयोजक मंत्रराज पालीवाल ने बताया कि मैच 20-20 फार्मेट में होंगे। समर ट्रॉफी प्रतियोगिता में कुल 28 मैचों का आयोजन किया जाएगा। प्रतियोगिता में भाग लेंने वाले खिलाड़ियों की अधिकतम आयु 20 वर्ष होगी। विजेता टीम को प्रथम 51 हजार , द्वितीय 31 हजार व तृतीय 21 हजार नकद पुरस्कार प्रदान किया जाएगा। उद्घाटन भारतीय क्रिकेट टीम के सदस्य युसूफ पठान करेंगे। प्रतियोगिता में डीआईडी डांसर मीनू पंचाल, अभिनेता विपुल राय, लतिका गिल, मंगेष मंडल, गायिका प्रिया पटेल (इंडियन आइडल) द्वारा रंगारंग प्रस्तुतियां दी जाएगी।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply