ओपन स्टेट स्पीड रोलर स्केटिंग का उदघाटन

BY — May 22, 2014

220511उदयपुर। श्रीराम स्केटिंग क्लब के तत्वावधान में ओपन स्टेट स्पीड रोलर स्केटिंग चैंपियनशिप का उदघाटन गुरुवार शाम सेन्ट्रल पब्लिक स्कूल में हुआ। उदघाटन रॉकवुड के निदेशक दीपक शर्मा और क्लब के संस्थापक-संचालक मनजीत सिंह ने किया।

स्पर्धा में भीलवाड़ा, जयपुर, राजसमंद, ब्यावर, चित्तौड़, जोधपुर, डूंगरपुर, सीकर और उदयपुर के 215 प्रतियोगी भाग ले रहे हैं। बिगिनर्स की प्रतियोगिता के परिणामों में अंडर-4 बालिका वर्ग में वृद्धिनी प्रथम (जोधपुर), सेशा द्वितीय (उदयपुर), आहना तृतीय (उदयपुर) तथा बालक वर्ग में वियान प्रथम (उदयपुर), अर्यान द्वितीय (उदयपुर) तथा ईशान (उदयपुर) तृतीय रहे। अंडर-6 बालिका वर्ग में अक्षरा प्रथम (उदयपुर), अविका द्वितीय (उदयपुर) तथा आशी तृतीय (उदयपुर) एवं बालक वर्ग में जेनिल प्रथम (उदयपुर),ऋषि द्वितीय (उदयपुर), नील तृतीय (उदयपुर) रहे। इसी तरह अंडर-8 बालिका वर्ग में तरुश्री प्रथम (जोधपुर), काश्वी द्वितीय (उदयपुर), पोषिता तृतीय (उदयपुर) तथा बालक वर्ग में आगम प्रथम (उदयपुर), माहिर द्वितीय (उदयपुर) व पार्थ तृतीय (उदयपुर) तृतीय रहे। अंडर-10 बालिका वर्ग में जिया प्रथम (उदयपुर), महक द्वितीय (उदयपुर) व बालक वर्ग में दक्ष प्रथम (जोधपुर), अंश द्वितीय (उदयपुर) व प्राजिन तृतीय (उदयपुर) रहे। अंडर-12 बालिका वर्ग में वेदांगी प्रथम (उदयपुर), भूमिका द्वितीय (उदयपुर), बालक वर्ग में रुद्राक्ष प्रथम (उदयपुर), कार्तिक द्वितीय (उदयपुर), अंडर-16 में दिग्विजयसिंह प्रथम (जोधपुर) रहे। इनलाइन और क्वाड्स की प्रतियोगिता शुक्रवार को होगी।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *