Header Banner

एक्शन उदयपुर के तहत मोहता पार्क का सौंदर्यीकरण

BY — May 23, 2014

230501उदयपुर। शहर के सौंदर्यीकरण के महत्वपूर्ण अभियान ‘‘एक्शन उदयपुर‘‘ के आरंभिक चरण में शनिवार सुबह 7 बजे मोहता पार्क स्थल पर स्वयंसेवी एवं अग्रणी संगठन जुटेंगे। दो दिवसीय अभियान में सफाई, बल्लियों का रंग-रोगन एवं रिपेयरिंग जैसे कार्य किये जाएंगे।

जन भागीदारी से सम्पादित होने जा रहे इस महाभियान के तहत कई प्रमुख व्यवसायियों, समाजसेवी संस्थाओं एवं अग्रिम संगठनों के पदाधिकारियों ने शहर को स्वच्छ, सुन्दर और हरा-भरा रखने में रुचि दिखाई है।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply