महाराणा प्रताप जयंती की तैयारियां जोरों पर

BY — May 23, 2014

25 से 31 मई तक 7 दिवसीय होंगे कार्यक्रम
31 को शोभायात्रा में 1000 वाहन धारक यूथ होंगे शामिल

230506उदयपुर। नगर निगम तथा मेवाड क्षत्रिय महासभा के तत्वावधान में 31 मई को होने वाले वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की 474वी जयन्ती पर शुक्रवार को नगर निगम के सभागार में सर्व समाज व सामाजिक एवं धार्मिक संगठनों की महत्वपूर्ण बैठक हुई।

मेवाड़ क्षत्रिय महासभा के शहर अध्यक्ष डॉ. राजेन्द्रसिंह जगत ने बताया कि मुख्य अतिथि महापौर रजनी डांगी, अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष दिनेश भट्ट, पूर्व पार्षद प्रभुदास पाहुजा, क्षत्रिय विकास संस्थान के महेन्द्रनाथ चौहान तथा प्रभुसिंह चौहान थे। कार्यक्रम संयोजक प्रेम सिंह शक्तावत ने बताया कि इस वर्ष हर वर्ष की भांति 25 से 31 मई तक 7 दिवसीय कार्यक्रम होंगे। 31 मई को सुबह 7.15 बजे मोती मगरी स्थित महाराणा प्रताप की प्रतिमा पर सभी समाजों व संगठनों द्वारा पुष्पांजलि अर्पित की जाएगी। मुख्य समारोह व सभा शनिवार 31 मई को सुबह 11.30 बजे सुखाडिया रंगमंच नगर निगम पर होगा। महाराणा प्रताप जयंती पर निकलने वाली शोभायात्रा प्रमुख के आकर्षण बग्घियों में सुशोभित प्रताप की घटनाओं से जुडे़ चित्र तथा प्रताप के सहयोगियों के चित्र शामिल होंगे। शोभायात्रा में क्रमश: हुंकार वाहन, दो पायलट वाहन, पांच ऊंट, 21 अश्व  सवार योद्धा, बैंड, स्केटिंग करते हुए बालक-बालिका तथा 500 दुपहिया वाहन व खुली जीप में महाराणा प्रताप की आदमकद प्रतिमा, एकलिंगनाथ की प्रतिमा, ओम बन्ना की प्रतिमा, बजरंग बली तथा विभन्न समाजों व संगठनों की ओर झांकिया, जो पर्यावरण संरक्षण, बेटी बचाओं, कन्या भू्रण हत्या, जन चेतना, बालिका षिक्षा, आदि से ओतप्रोत झांकिया होगी। 1000 दोपहिया वाहन सवार राजदीपसिंह नेतावल के नेतृत्व में युवा कार्यकर्ता शामिल होंगे।
230507शोभायात्रा मार्ग : कार्यक्रम सह संयोजक दिलीप सिंह बान्सी ने बताया कि मोतीमगरी से रवाना होकर चेटक सर्कल, हाथीपोल, मोती चोहट्ा, घंटाघर, बडा बाजार, सिंधी बाजार, सूरजपोल, बापू बाजार होते हुए नगर निगम के प्रांगण में शोभायात्रा का समापन होगा। कार्यक्रम के प्रारम्भ में स्वागत उद्बोधन शहर अध्यक्ष डॉ. राजेन्दसिंह जगत ने दिया तथा प्रतिवेदन क्षत्रिय महासभा के महामंत्री कुन्दनसिंह मुरोली ने दिया। संचालन कार्यक्रम संयोजक कमलेन्द्रसिंह पंवार ने किया। धन्यवाद महसभा के चन्द्रवीर करेलिया ने दिया।
इनकी रहेगी भागीदारी : कार्यक्रम संयोजक कमलेन्द्र सिंह पंवार ने बताया कि क्षत्रिय विकास संस्थान सेक्टर 14, वीर मित्र मण्डल,  बजरंग सेना मेवाड़, सिख समाज, मुस्लिम समाज, बजरंग दल, भारतीय मजदूर संघ, राजस्थानी मोटियार परिषद, श्री राम बजरंग सेना, मेवाड़ गौरव विकास परिषद, महाराणा प्रताप सेना, महावीर युवा मंच संस्थान, विद्या प्रचारिणी सभा, मेवाड़ सिन्धु बिग्रेड पहल संस्थान, लायंस क्लब महाराणा, विश्व हिन्दू परिषद, मेवाड़ शिव सेना, करणी सेना, सकल आदिवासी समाज, सकल राजपूत महासभा, हिन्दू महासेना टाईगर फोर्स, महाराणा प्रताप महाराव शेखा ग्रुप, महादेव सेना, उस्ताद कर्णसिंह पहलवान राष्ट्रीय व्यायामशाला, उदयपुर गाइड एसोसिएशन, अखिल भारतीय सिन्धी समाज, पालीवाल समाज, जिनगर समाज, शिव दल मेवाड, मालवीय लौहार समाज, हिन्दू विजय सेना, सेन समाज, कायस्थ महासभा, लोक जन सेवा संस्थान, भारत विकास परिषद, गोवर्धन सेना, वीर समाज विकास संस्थान, अखिल भारतीय राजपूत संस्थान, शूलधारिणी सेना, मेवाड़ संस्कृति संरक्षण परिषद, जैन समाज महाराणा प्रताप गाईड एसोसिएशन, चौधरी कलाल समाज, गुजरात समाज, स्वर्णकार समाज, सुथार समाज, सोनी समाज, वाल्मिकी समाज, तेली समाज, मेनारिया समाज, कुमावत समाज, गोस्वामी समाज, राजभोई माली समाज, सेठ समाज, तम्बोली समाज, औदिच्य समाज, अग्रवाल समाज, सिकलीघर समाज, पीपा क्षत्रिय समाज, जांगिड़ समाज, गुर्जरगौड़ समाज, रेबारी समाज, भारत एकता मंच,  सहित अनेक समाजजन उपस्थित थे।
ये होंगे 7 दिवसीय कार्यक्रम रू कार्यक्रम सह संयोजक दिलीप सिंह बान्सी ने बताया कि 25 मई रविवार को सुबह हल्दी घाटी में पूजन कर पवित्र माटी लाना, राजतिलक स्थल गोगुन्दा में पूजन, सांय 6.30 बजे सत्र पूजन व अखाडा प्रदर्शन, 26 मई को प्रातः 8.00 बजे भामाशाह प्रतिमा पूजन व संगोष्ठि हाथीपोल चौराहा पर, सांय 7.30 बजे रावजी हाटा स्थित राज राजेश्वर महादेव की महाआरती होगी । 27 मई मंगलवार को प्रातः 8.30 बजे हकीम खान सूरी प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं मुशायरा मोती मंगरी पर , प्रातः 11.30 बजे रक्तदान सरल ब्लड बैंक, भुपालपुरा मठ पर । सांय 6.00 बजे राणा पूंजा की तस्वीर पर माल्यार्णण पूजा अर्चना रेती स्टेण्ड चौराहे पर । 28 मई बुधवार को प्रातः 10.30 मॉ पन्नाधाय की पूजा अर्चना व संगोष्ठी शास्त्री सर्कल कार्यालय पर, सांय 6.00 बजे महाराणा प्रताप की मूर्ति पर दूग्धाभिषेक, माल्यार्पण प्रताप नगर सरकारी उपभोक्ता भण्डार परिसर, 29 मई गुरूवार को प्रातः 10.00 बजे उदियापोल बस स्टेण्ड पर महाराणा उदयसिंह की प्रतिमा पर दूग्धाभिषेक व माल्यार्पण , सांय 6.00 बजे चेतक अश्व पूजन महाआरती व अखाडा प्रदर्शन चेटक सर्कल चौराहे पर । 30 मई शुक्रवार को प्रातः 7.00 सिटी रेल्वे स्टेशन पर पर्यटकों का हल्दी घाटी की माटी से स्वागत । इसी दिन प्रातः 9.00 मोती मंगरी स्मारक पर झाला मान का पूजन व संगोष्ठी। सांय 6.00 बजे महाराणा प्रताप जयन्ती की पूर्व संध्या सुरजपोल चौराहे पर आतिशबाजी, 31 मई को प्रातः 7.30 बजे महाराणा प्रताप जयंती पर भव्य शोभायात्रा चेतक चौराहे से प्रारम्भ होकर नगर निगम सभागार में समापन।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *