Header Banner

रिश्‍तेदार के अंतिम संस्कार से पहले किशोर की मौत

BY — May 23, 2014

230508उदयपुर। एक परिवार रिश्तेयदारी में मृतक वृद्ध के अंतिम संस्काार में गया था तभी अपने ही परिवार के बेटे की एक्सीडेंट में मौत की सूचना मिलते ही हक्के बक्‍के रहे गए। एक का अंतिम संस्कार हुआ नहीं कि दूसरे की तैयारी करनी पड़ गई।

जानकारी के अनुसार मिहिर पुत्र देवेन्द्र सालवी (14) निवासी गणेशनगर के परिवार में ही रिश्तेदारी में बेदला निवासी वृद्ध की सुबह मृत्यु‍ हो गई थी। उसके परिवारजन सभी बेदला गए हुए थे। उधर मिहिर पड़ोस में रहने वाली हिमांशी के साथ बोहरा गणेशजी में स्कूटी पर ट्यूशन पढ़ने चला गया। लौटते समय दोनों सुविवि में किसी काम से गए थे। वहां घुसते ही लगे बेरिकेड्स से अनियंत्रित होकर टकरा गए। दोनों को गंभीर चोटें आई। लोगों ने पास ही चिकित्सालय में भर्ती कराया जहां से एमबी चिकित्सालय के लिए रैफर किया गया। वहां चिकित्सकों ने मिहिर को मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर अंतिम संस्काार में गए मिहिर के परिजन दौड़ते-भागते चिकित्सालय पहुंचे। साथ ही अंतिम संस्कार में गए रिश्ते दार भी पहुंचे। फिर सूचना पर मौके पर जाब्‍ता पहुंचा और मृतक का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों के सुपुर्द किया। घटना में गंभीर घायल हिमांशी का उपचार चल रहा है।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply