Header Banner

दो भाइयों के खिलाफ दुष्कर्म का मामला

BY — May 24, 2014

240509उदयपुर। शहर के अंबामाता थाना क्षेत्र में एक विवाहिता ने निम्बाहेड़ा निवासी दो भाईयों के खिलाफ घर में घुसकर दुष्कर्म करने और जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज करवाया है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार गांधीनगर मल्लातलाई निवासी एक विवाहिता ने प्रकरण दर्ज करवाया कि एक माह पूर्व वह अपने घर में अकेली थी। इसी दौरान रईस पत्नी नन्हें खां निवासी निम्बाहेड़ा और इसका भाई अनीस खां उसे घर में अकेला देखकर अंदर घुस गए, आरेापियों ने उसे अकेला देखकर उसके साथ मारपीट की और दोनों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोपियेां ने इस बारे में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी। परिजनों को बताए जाने पर परिजन इस विवाहिता को थाने लेकर गए और मामला दर्ज करवाया है। पुलिस ने दोनों भाईयों की तलाश शुरू कर दी है।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply