प्रेमी के साथ गई महिला ने फांसी लगाई

BY — May 24, 2014

पति पर दहेज के लिए प्रताडि़त करने का आरोप

Police_capउदयपुर। चार वर्ष पूर्व अपने पति को छोडक़र प्रेमी के साथ भागी एक विवाहिता ने उसी प्रेमी से दहेज की मांग से प्रताडि़त होकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद पीहर पक्ष की ओर से जोरदार हंगामा किया  पुलिस ने ससुराल पक्ष के खिलाफ दहेज के लिए प्रताडि़त करने और आत्महत्या के लिए प्रेरित करने का मामला दर्ज करवाया है।

मामला डबोक थाना क्षेत्र के मेड़ता है। डिप्टी वल्लभनगर वीराराम ने बताया कि काजल (22) पुत्री मांगीलाल मेघवाल निवासी कुराबड़ की शादी कई समय पूर्व सागवाड़ा में हुई थी। शादी के कुछ समय बाद ही काजल अपने ही समाज के युवक और अपने प्रेमी कमलेश पुत्र उदयलाल मेघवाल निवासी मेड़ता डबोक के साथ भाग गई थी और चार वर्षों से इसके साथ रह रही थी। कमलेश से उसके एक तीन वर्ष का पुत्र दिलीप और तीन माह की पुत्री रूचिका भी है। इस विवाहिता को इसका पति और ससुराल पक्ष पिछले कुछ समय से लगातार दहेज के लिए प्रताडि़त कर रहे थे और उसके पीहर भी नहीं जाने दे रहा थे। जिससे वह काफी परेशान हो गई थी।
इसी बात को लेकर शुक्रवार सुबह भी पति-पत्नी का आपस में विवाद हुआ था। पति के घर से जाने के बाद इस विवाहिता ने अपने ही कमरे में फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। दोपहर को परिजनों को पता चलने पर परिजन उसे प्रतापनगर में स्थित एक निजी चिकित्सालय में लाया गया था। जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर मौके पर थाने से जाब्ता पहुंचा और मृतका के दर्जनों की संख्या में पीहर पक्ष के लोग पहुंच गए थे। जिन्होंने शाम को भी चिकित्सालय में हंगामा किया था। शाम को डिप्टी वीराराम भी पहुंच गए। अधिकारियों ने समझाईश की। सुबह एम.बी. चिकित्सालय की मोर्चरी में भी दर्जनों की संख्या में पीहर पक्ष के लोग पहुंच गए। जहां पर ससुराल पक्ष के साथ विवाद हुआ और आखिरकार ससुराल पक्ष को मौके से जाना पड़ा। पीहर पक्ष के विवाद करने पर पुलिस ने मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवा शव पीहर पक्ष के सुपुर्द कर दिया। इधर पीहर पक्ष की ओर से पति कमलेश मेघवाल, ससुर उदयलाल मेघवाल, ससुर और जेठ के खिलाफ दहेज के लिए प्रताडि़त करने और आत्महत्या के लिए प्रेरित करने का मामला दर्ज करवाया है।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *