Header Banner

पहले प्रधानमंत्री नेहरू का स्मरण

BY — May 27, 2014

270501उदयपुर। देश के प्रथम प्रधानमंत्री स्व. पं. जवाहरलाल नेहरू की पुण्यतिथि पर मंगलवार को दुर्गा नर्सरी रोड स्थित आशीर्वाद कॉटेज कार्यालय पर शहर जिला कांग्रेस द्वारा उनकी तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित की गई।

इस अवसर पर शहर कांग्रेस अध्यक्ष नीलिमा सुखाड़िया, पूर्व विधायक त्रिलोक पूर्बिया, पंकज कुमार शर्मा, सुरेश श्रीमाली, शंकर भाटिया, अर्जुन मेनारिया, चन्दा सुहालका, दिलीप सुखाड़िया, दिनेश दवे, हरीश शर्मा, नजमा मेवाफरोश, पंकज पालीवाल, राधाकिशन मेहरा, रंजना साहू, सोमेश्वर मीणा, दीपक सुखाड़िया सहित कांग्रेस पदाधिकारी एवं वरिष्ठ कांग्रेसजनों व अग्रिम संगठनों के पदाधिकारी भी उपस्थित थे।
270502सुखाडि़या सर्किल : युवक कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष जे. पी. निमावत व इंटक के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष के. के. शर्मा के नेतृत्व में सुखाडिया सर्कल स्थित पार्क में गोष्ठी हुई जिसमें मुख्य अतिथि इंटक के के. के. शर्मा व अध्यक्षता जयप्रकाश निमावत ने की। विशिष्टव अतिथि पार्षद मोहम्मद अयूब एवं शिक्षक नेता देवकिशन रामानुज थे। इस अवसर पर कांग्रेसी नेता रविन्द्रपालसिंह कप्पु, हरिश आर्य, रशीद अहमद, बृजमोहन जाट, विजय शर्मा, जमाल भाई , जगदीश कुमावत सहित कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply