परीक्षा देने गई युवती को भगाया

BY — May 27, 2014

270505उदयपुर। शहर के प्रतापनगर थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति ने एक युवक के खिलाफ परीक्षा देने के लिए गई उसकी पुत्री को भगाने का मामला दर्ज करवाया है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार जमनालाल पुत्र शंकरलाल शर्मा निवासी उथरदा ने मामला दर्ज करवाया उसकी पुत्री गौरी शर्मा (20) जो गणेशनगर स्थित अपने ननिहाल में रहकर पढ़ाई करती थी। 3 मई को वह मीरा गर्ल्सम कॉलेज में परीक्षा देने के लिए गई थी। जो शाम को पुन: नहीं आई। इस पर तलाश करने पर उसके भांजे नरेश शर्मा ने बताया कि उसकी पुत्री गौरी को महावीर पुत्र जमनालाल जैन निवासी उथरदा सलूम्बर भगाकर ले गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *