Header Banner

सूने मकान से 15 तोला सोना और नकदी चोरी

BY — May 29, 2014

290508उदयपुर। शहर के सूरजपोल थाना क्षेत्र स्थित शक्तिनगर में गत रात्रि शादी में गए परिवार के सूने मकान में अज्ञात चोरों ने 15 तोले सोने के जेवर सहित हजारों की नकदी चुरा ली। परिवार पास ही में किसी शादी में गया था।

जानकारी के अनुसार गिरधारीलाल डोडेजा क्षेत्र में ही झूलेलाल भवन में आयोजित एक शादी समारोह में गया था। इसके घर जोधपुर से इसकी पुत्री भी आई हुई थी जो भी शादी में गई थी। इस दौरान अज्ञात चोर इसके मकान में किचन के रास्तेत से घुस गया। मकान में घुसते ही अंदर से मकान बंद कर दिया। चोरों ने मकान की खासी तलाशी ली जिसमें उसकी पुत्री के करीब 15 तोले सोने के कंगन, नेकलेस, कान के झुमके चेन सहित अन्यउ जेवर एवं 50 हजार से अधिक नकदी लेकर फरार हो गए। रात करीब एक बजे परिवार वापस घर आया तो अंदर से दरवाजा बंद मिला। परिजन भी किचन के रास्तेक से घुसे और मुख्यत द्वार को खोला। चोरी को देखते हुए पुलिस को सूचना दी। पुलिस का मानना है कि घर के ही किसी सदस्य  का हाथ हो सकता है।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply