गर्मी ने दिखाए असली तेवर, सड़कें सूनी

BY — May 29, 2014

तापमान 43 डिग्री पार

290513उदयपुर। सड़कों का डामर पिघलने लगा है। गर्मी से आमजन बेहाल है। जनजीवन अस्तड व्ययस्तर हो गया है। तापमान का हाल यह कि पारा 43 डिग्री को पार कर गया। कूलर, एसी तक बेअसर हो चुके हैं।

garmi-1garmi-2लगातार तीन दिन से तापमान 42 डिग्री से उपर ही है। दिन तो दिन, रात के तापमान में भी गजब की वृद्धि हो रही है। धूप में दुपहिया वाहनचालकों का निकलना तक दूभर है। सड़कें सूनी रहती हैं। कोर्ट चौराहे और चेटकव सर्किल पर लगातार दो-तीन दिन से लगाए गए तापमापी में 42, 43 और कल 44 डिग्री तापमान दिखा रहा था।

garmi-3रात को घरों में कूलर-पंखों की हवा में सोना मुश्किल हो गया है। मूक पशुओं का पानी से हाल बेहाल है। ठण्डे पेय भी गले को तर नहीं कर पा रहे हैं। धूप की तेजी के कारण घरों से निकलना मुश्किल हो गया है। फतहसागर झील का रानी रोड वाले हिस्‍से में पेटा दिखने लगा है।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *