पर्यटन में उदयपुर को आगे बढ़ाने में जनभागीदारी जरूरी : सिंह

BY — June 2, 2014

उदयपुर होटल एसोसिएशन की नव गठित कार्यकारिणी का शपथ समारोह

020603उदयपुर। उदयपुर होटल एसोसिएशन की नवगठित कार्यकारिणी का शपथ समारोह    कोडियात रोड स्थित उदयबाग में गत रात्रि हुआ। कार्यक्रम में पर्यटन विभाग के प्रिंसिपल सेकेट्री राजेश्वरसिंह व एकलिंगगढ़ छावनी के ब्रिगेडियर हर्षवर्धन सिंह ने अध्यक्ष विश्वविजय सिंह और पदाधिकारियों को शपथ दिलाई।

मुख्य अतिथि राजेश्वर सिंह ने कहा कि उदयपुर प्रदेश और देश और दुनिया के खूबसूरत पर्यटन स्थलों में एक है। इसके लिए सरकार विविध योजनाओं के माध्यम विकास करेगी। सरकार प्रदेश की टूरिस्ट पॉलिसी में भी बदलाव करेगी और प्रदेश के पर्यटन स्थलों को सड़क, ट्रेन और हवाई मार्ग से जोड़ने जैसी योजनाओं का क्रियान्वन करेगी। धार्मिक, चिकित्सा, शिक्षा आदि क्षेत्रों में भी पर्यटन बढ़े, इसके लिए नई योजना बनाई जाएगी।
कार्यकारिणी के अध्यक्ष विश्व विजय सिंह ने बताया कि समारोह में उपाध्यक्ष दीपक शर्मा, सचिव राकेश चौधरी, सहसचिव मोहित मेनारिया, कोषाध्यक्ष वैभव धींग, सदस्य अम्बालाल बोहरा, कमल भंडारी, मनीष गलूंडिया, अजयसिंह शक्तावत, गौरव भंडारी, धीरज दोषी, केपी अग्रवाल, कमलेश जैन, प्रफुल कुमावत, सुदर्शन सिह को शपथ दिलाई गई। निवर्तमान अध्यक्ष सुभाष राणावत ने पूर्व में कराए गए कार्यों की रुपरेखा प्रस्तु त की।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *