यो यो हनी सिंह के मरने की अफवाह?

BY — June 2, 2014

020602उदयपुर। रैप गायक लुंगी डांस फेम यो यो  हनी सिंह के मरने की खबर सुबह जबरदस्त वायरल हो गई। देखते ही देखते फेसबुक, व्हाट्सअप के जरिये एक-दूसरे के पास पोस्ट पहुंचने लगे लेकिन हनी सिंह के प्रशंसकों ने उस समय राहत की सांस ली जब पता चला कि वे अभी दुबई में एक बॉक्सिंग लीग की लांचिंग में व्यस्त हैं।

020601हुआ यूं कि हनी सिंह ने अपने एक गीत Bring me back में अपने मरने वाले फोटो का इस्तेमाल किया है। उन फोटोज को अपलोड करके हनी सिंह के मृत होने की अफवाह फैल गई। तब मुंबई की बॉलीवुडलाइफ.कॉम ने बताया कि हनी सिंह एकदम स्वस्थ एवं सुरक्षित हैं। जो पिक्स अपलोड किए गए हैं, वे उनके एक गीत से लिए गए हैं। इससे पहले दिलीप कुमार, लता मंगेशकर के मरने की भी अफवाहें फैल चुकी हैं।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *