कैसे हो वर्षाजल संरक्षण, बताया मेयर को

BY — June 5, 2014

भारत विकास परिषद् ‘सुभाष’

050601उदयपुर। वर्षा जल संरक्षण प्लम्बर व वर्षाजल संरक्षण मित्रों को मिले सम्मान विश्व पर्यावरण दिवस पर भाविप सुभाष के दायित्वधारियों ने नगर में पर्यावरण व वर्षा जल संरक्षण के लिए मेयर रजनी डांगी को उनके कार्यालय में मिलकर सुझाव दिए।

मेयर ने प्रस्तावों पर गौर करते हुए नगर के पर्यावरण सुधार में भाविप ‘सुभाष’ के हर कदम में सहयोग देने का आश्वासन दिया। पेड़ लगाने के लिए ट्री गार्ड की व्यवस्था करना, वाल टू वाल सड़कें न बनवाने का आश्वासन दिया ताकि भूजल पुनर्भरण हो सके। नगर में स्थित प्राचीन अनुपयोगी कुएं, बावड़ियां तथा मृत हैंडपम्पों को आसपास की छतों से बहने वाले वर्षाजल से पुनर्भरण में पहल की बात भी स्वीकारी।
वर्षाजल में भूजल पुनर्भरण कने वालों को (300 वर्गगज से नीचे वाले) सम्मानित व उन प्लम्बमरों जिन्होंने 10 से अधिक भवनों पर यह व्यवस्था की है, उन्हें सम्मानित करने का आश्वासन दिया है। इस हेतु वे वर्षाजल संरक्षण प्रेरक प्रान्तीय पर्यावरण प्रभारी डॉ. पी. सी. जैन या शाखा सचिव निर्मल कुमार मादावत से अगले 10 दिनों में सम्पर्क कर सकते हैं। मेयर से मिलने वालों में शाखा अध्यक्ष शंकर काबरा, उपाध्यक्ष सुरेन्द्र कावड़िया, संयुक्त सचिव सती भटनागर तथा महिला प्रमुख डॉ. मंजू जैन भी उपस्थित थी।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *