Header Banner

सफलतापूर्वक एक वर्ष पूर्ण करने पर कुलपति का सम्मान

BY — June 5, 2014

राजस्थान विद्यापीठ में प्रो. सारंगदेवोत का अभिनंदन

050602उदयपुर। जनार्दनराय नागर राजस्थान विद्यापीठ विश्वंविद्यालय के कुलपति प्रो. एस. एस. सारंगदेवोत के कुलपति के रूप में सफलतापूर्वक कार्य करने पर राजस्थान विद्यापीठ एवं कुल कर्मचारी संघ द्वारा अभिनंदन समारोह का आयोजन किया किया।

संघ के अध्यक्ष प्रकाश धाकड़ ने बताया कि अभिनन्दन समारोह विश्वविद्यालय के प्रशासनिक भवन के सभागार में दोपहर दो बजे समारोह कुलपति प्रो. एस. एस. सारंगदेवोत को माला व स्मृति चिह्न देकर अभिनंदन किया गया। प्रो. सारंगदेवोत ने कहा कि कार्यकर्ता संस्था एवं देश हित में कार्य करें, तभी संस्था आगे बढ़ सकती है।
इस दौरान संघ के पदाधिकारियों महामंत्री आशीष एस. नन्दवाना सहायक कुलसचिव सुभाष बोहरा, रियाज हुसैन, सहायक आचार्य डॉ. हेमेन्द्र चौधरी, डॉ. दिलीप सिंह, डॉ. हरीश शर्मा, घनश्यासम सिंह भीण्डर, डॉ. धीरज जोशी, डॉ. बबीता रशीद सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply