पद अस्थायी, कार्यकर्ता का पद स्थायी : बिड़ला

BY — June 14, 2014

भाजपा की संभागवार ली बैठकें

140606उदयपुर। सांसद ओम बिड़ला ने कहा कि जनता ने पार्टी को व्यापक समर्थन दिया है। जिस तरह विश्वास किया उसी तरह जनता की पार्टी से अपेक्षाएं भी हैं। कार्यकर्ताओं के बल पर हम उनकी उम्मीदों को पूरा कर सकने में सक्षम होंगे। ओहदे, पद तो परिवर्तित होते हैं पर कार्यकर्ता का पद सर्वश्रेष्ठ व स्थायी होता है।

वे प्रदेशभर में पार्टी की कई चरणों में संभाग मुख्यालय पर शनिवार को हुई बैठकों को संबोधित कर रहे थे। पार्टी कार्यालय पर सुबह 10 बजे से प्रारम्भ कर चार चरणों में चार जिलों के पदाधिकारियों की बैठकें हुई। उन्होंभने कहा कि पार्टी के कार्यकर्ता अपने कार्यों के बल पर हमारे संगठन से मुख्यमंत्री, प्रधानमंत्री बने है। संगठन के बूथ, वार्ड, जिले व प्रदेश के अंतिम कार्यकर्ता को लगना चाहिये कि देश व प्रदेश में मेरी सरकार है। जो कार्यकर्ता पार्टी के लिये रात-दिन परिश्रम करते है उनकी सत्ता में हिस्सेदारी हो, उसके लिये संगठन को मजबूती प्रदान करनी होगी। कार्यकर्ताओं के सुझावों के आधार पर संगठन में लोकतांत्रिक प्रक्रिया से संगठननिष्ठ व्यक्तियों का चयन करें जो सम्पूर्ण कार्यकर्ताओं को साथ लेकर चलें।
140607गजेन्द्रसिंह शेखावत ने कहा कि भारतीय संस्कृति के मान बिन्दु गौ, नदी, तालाब, पर्यावरण, वन, सांस्कृतिक धरोहर, संस्कृति का सम्मान हो ऐसा हमारी विचारधारा में है। जनता की हमसे अपेक्षा इसलिये बढ़ी है क्योंकि उन्होने अपेक्षा से अधिक हमें समर्थन दिया। हमारी पार्टी की विचारधारा, नेतृत्व क्षमता के परिवेश में राज्य और देश को विकास की प्रतिबद्धता पर विश्वास व्यक्त किया। वर्तमान में प्रदेश व देश में स्थिति बनी है उसे प्राप्त करने में राष्ट्रवादी विचारधारा वाले चार पीढ़ी के लोग पिछले 100 वर्षो से सक्रिय है। उन महापुरूषों ने विचारधारा के लिये पुरा जीवन होम कर दिया। हम उनके द्वारा लगाये गये इस बीज को वट वृक्ष बनने और अंतिम लक्ष्य हासिल करने तक चैन से नही बैठेगें।
उदयपुर सांसद अर्जुनलाल मीणा ने संसदीय क्षेत्र के लोगों के सुख दुख में सहभागी बनने हर समय कार्यकर्ताओं के लिये उपलब्ध रहते हुए दिए गए दायित्व व विश्वास पर खरा उतरने हर संभव प्रयास करने का प्रण किया। भाजपा मीडिया संभाग प्रभारी चंचल कुमार अग्रवाल ने बताया कि बैठक में प्रथम चरण में उदयपुर देहात, बाद में द्वितीय चरण में चित्तौड़, तृतीय चरण में राजसमंद व अन्तिम एवं चतुर्थ चरण में उदयपुर शहर के कार्यकर्ताओं से रूबरू हुए।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *