उदयपुर रॉयल्स और वंडर के बीच फाइनल

BY — June 14, 2014

समर ट्राफी क्रिकेट टूर्नामेंट

140608उदयपुर। राज्य स्तरीय समर ट्राफी-2014 क्रिकेट प्रतियोगिता के शुक्रवार को खेले गए पहले सेमीफाइनल मैच में उदयपुर रॉयल्स ने बीएन क्रिकेट एकेडमी को हराया। दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में वंडर क्रिकेट एकेडमी ने ग्वालियर क्रिकेट एकेडमी को हराकर फाइनल में प्रवेश किया।

140609शुक्रवार शाम पांच बजे पहले सेमीफाइनल मुकाबले में उदयपुर रॉयल्सह ने टॉस जीतकर पहले खेलते हुए 20 ओवर में 143 रन बनाए। जवाब में बीएन क्रिकेट एकेडमी 26 रनों से हार गई। उदयपुर रॉयल्य के निशांत अग्रवाल को 48 रन बनाने के अलावा 2 विकेट लेने पर मैन ऑफ दी मैच घोषित किया गया। रात आठ बजे से शुरू दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में ग्वालियर क्रिकेट एकेडमी ने टॉस जीता। टीम ने 20 ओवर में 123 रन बनाए। जवाब में वंडर क्रिकेट एकेडमी ने शानदार खेल दिखाते हुए 17 ओवर में 7 विकेट से जीत दर्ज की। उदयपुर रॉयल्य व वंडर क्रिकेट एकेडमी ने फाइनल में प्रवेश किया। टूर्नामेंट में खिलाड़ियों को दिए जा रहे मैन ऑफ दी मैच और डे पुरस्कार के प्रायोजक गौरव ओस्तवाल है।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *