Header Banner

निगम के एक्सईएन ने काटी हाथ की नसें

BY — June 16, 2014

निकट ही है सेवानिवृत्ति

160606उदयपुर। नगर निगम के अधिशासी अभियंता ने अपने हाथों की नसें काट ली। उनके चिल्लाने पर वहां से गुजर रहे लोगों ने उन्हें चिकित्सालय में भर्ती कराया। अब उनकी हालत खतरे से बाहर बताई गई है।

जानकारी के अनुसार निगम के अधिशासी अभियंता समर्थसिंह बाबेल ने सोमवार शाम दूधतलाई से आगे जलबुर्ज की ओर अपने हाथ की नसें काट ली। उनका पूरा शर्ट और बनियान रक्त से भर गया था। इस दौरान उनके चिल्लाने की आवाज वहां से गुजर रहे युवकों ने सुनी जो बाबेल को चिकित्साालय ले गए। बताया गया कि ठण्डेव एवं खुशमिजाज बाबेल कुछ दिनों से डिप्रेशन में थे। उनकी सेवानिवृत्ति में भी कुछ ही समय बाकी बताया गया। जानकारों ने बताया कि वे कतिपय पार्षदों के दबाव से काफी परेशान थे। उनके होश में आने के बाद ही कुछ पता चल पाएगा।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

One Response

Leave a Reply