Header Banner

विवाहिता की जलने से मौत

BY — June 17, 2014

बिना शव लिए ही थाने पहुंचा पीहर पक्ष

170602उदयपुर। जिले के खेरवाड़ा थाना क्षेत्र में खाना बनाते समय चूल्हा भभकने से झुलसी एक विवाहिता ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। घटना के बाद उदयपुर आए विवाहिता के पीहर पक्ष के लोग बिना शव लिए ही खेरवाड़ा थाने रवाना हो गए।

पुलिस सूत्रों के अनुसार सुगना (35) पत्नी लक्ष्मण मीणा निवासी कटेवड़ी गत दिनों अपने घर पर खाना बना रही थी। इसी दौरान चूल्हे के भभकने से विवाहिता के कपड़ों ने आग पकड़ ली और विवाहिता जलने लगी। परिजन आग पर काबू पाकर उसे चिकित्सालय में लेकर गए जहां से उसे उदयपुर रैफर कर दिया गया। उदयपुर में उपचार के दौरान इस विवाहिता ने दम तोड़ दिया। इधर सूचना पर विवाहिता का देवल डूंगरपुर से पीहर पक्ष के लोग भी उदयपुर आए। उदयपुर में विवाहिता की मौत पर ससुराल और पीहर पक्ष के लोगों के बीच विवाद हुआ और इसके बाद बिना शव लिए ही पीहर पक्ष खेरवाड़ा थाने चला गया। विवाहिता का शव उदयपुर में ही पड़ा है। पीहर पक्ष के पुन: आने के बाद ही विवाहिता का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply