Header Banner

आपसी रंजिश में चाकू से हमला

BY — June 17, 2014

170601उदयपुर। शहर के सुखेर थाना क्षेत्र में एक युवक ने अपने ही एक साथी के खिलाफ आपसी रंजिश में चाकू से हमला कर एक युवक को घायल कर दिया।

पुलिस सूत्रों के अनुसार नरेश पुत्र प्रभुलाल मेघवाल निवासी मीरानगर ने प्रकरण दर्ज करवाया कि वह सोमवार को अपनी नौकरी से घर की ओर जा रहा था। मीरा नगर में वह अपने एक मित्र से बात कर रहा था। इसी दौरान भुवाणा निवासी संजय नायक नामक युवक वहां पर आया और वह भी बातें करने लगा। बातों के दौरान दोनों के बीच किसी पुरानी बात को लेकर विवाद हुआ और संजय ने चाकू निकालकर उस पर हमला कर दिया। जिससे चाकू का एक वार उसकी पसली में और एक वार उसके पीठ में लगा। घटना के बाद आरोपी वहां से फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply