Header Banner

एक्सईएन के नसें काटने के मामले ने तूल पकड़ा

BY — June 18, 2014

निगम के पूर्व प्रतिपक्ष नेता ने की न्यालयिक जांच की मांग

180601उदयपुर। नगर निगम के अधिशासी अभियंता समरथसिंह बाबेल के गत दिनों हाथ की नसें काटकर कथित तौर पर आत्माहत्यार करने के मामले ने तूल पकड़ लिया है। निगम में पूर्व प्रतिपक्ष नेता के के शर्मा ने आज एडीएम सिटी को ज्ञापन देकर मामले की न्याेयिक जांच की मांग की।

ज्ञापन में शर्मा ने कहा कि निगम के कर्मचारियों व अधिकारियों में भय व्याप्त है। उनका आरोप है कि घटना राजनीतिक दबाव से हुई है इसलिए इसकी उचित जांच कर असलियत जनता के सामने लाई जाए। उन्होंहने आरोप लगाया कि अधिकारी के इस तरह के कृत्य से महापौर, उपमहापौर, आयुक्त व कतिपय सत्तालरूढ़ पार्षदों की कार्यशैली पर प्रश्न चिन्ह लग गया है। निगम के कई कर्मचारी व अधिकारी काफी तनाव में हैं जिससे शहर के विकास एवं निगम की कार्यप्रणाली पर असर पड़ रहा है।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply