Header Banner

शाकाहार से होते हैं संस्कारी

BY — June 23, 2014

230604उदयपुर। भारतीय लायन्स परिसंघ द्वारा महाराणा भूपाल सार्वजनिक चिकित्सालय में छाछ वितरण के साथ आयोजित शाकाहार और स्वस्थ शरीर विषयक प्रतियोगिता में आज हिमानी सेठिया प्रथम एवं प्रीति जानी द्वितीय रही। इन्हें बैंगलोर निवासी प्रतापसिंह मेहता व फिदा हुसैन ने पुरूस्कृत किया।

हिमानी सेठिया ने कहा कि शाकाहार में हरी सब्जियों के सेवन से न केवल शरीर स्वस्थ रहता है वरन् बीमारियों से भी बचाव करती है। शाकाहारी भोजन करने से जीवन में अच्छे संस्कार मिलते है।
कार्यक्रम संयोजिका प्रणिता तलेसरा ने बताया कि प्रतिदिन नि:शुल्क छाछ के वितरण से हजारेां रोगियेां के अटैण्डेण्ड लाभान्वित हो रहे है। इस अवसर पर इन्दरसिंह मेहता, रंजना मेहता, मनोज आंचलिया, डॅा. रेणु खमेसरा, विजय सेठिया, सत्यनारायण गुप्ता, कविता भण्डारी, नरेन्द्र गौड, चेतना जानी, भूपेन्द्र सिंह खमेसरा, सुनील चित्तौड़ा, डॅा. अजित, हितेन्द्र शाह सहित अनेक सदस्य उपस्थित थे।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply