Header Banner

हिंद जिंक का वार्षिक लाभांश 175 प्रतिशत

BY — June 24, 2014

हिन्दुस्तान जिंक की 48 वीं वार्षिक आमसभा

240601उदयपुर। सेसा स्टरलाइट समूह की जस्ता-सीसा एवं चांदी उत्पादक कंपनी हिन्दुस्तान जिंक के प्रधान कार्यालय के सभागार में कंपनी की 48वीं वार्षिक आम बैठक सीईओ अखिलेश जोशी ने कहा कि वित्तीकय वर्ष 2013-14 के दौरान कम्पनी का निष्पादन प्रचालन उत्कृष्टतम रहा है। इस अवधि में खनिज धातु उत्पादन गत वर्ष के 870000 मी. टन की तुलना में 880000 मी. टन रहा है।

जस्ता-सीसा तथा चांदी का एकीकृत उत्पादन सुधारी गई प्रचालन दक्षताओं के फलस्वरूप क्रमश: 13, 10 एवं 4 प्रतिशत रहा है। जोशी ने शेयरधारकों को अवगत कराया कि कंपनी वर्ष में समग्र राजस्व तथा अन्य आय के संदर्भ में स्वस्थ वित्ती य निष्पादन लगातार करते रहे तथा 15,535 करोड़ रूपए का अर्जन किया जो 5.7 प्रतिशत वृद्धि का द्योतक है एवं जो जस्ते की अधिकतम बिक्री एवं अन्य लाभों के कारण संभव हो पाई। वर्ष 2013-14 हमारे द्वारा खनन से भूमिगत खनन विधाओं को अपनाएं जाने की साक्षी रहा है। वर्ष के दौरान हमने रामपुरा-अगूचा भूमिगत खदान तथा कायड़ खदान से अयस्क का उत्पादन आरंभ करके भूमिगत खनन में एक मील का पत्थर कायम किया है। मुझे अवगत कराते हुए अत्यन्त गर्व है कि वर्ष के दौरान हमने 42 किलो मीटर का कुल खान विकास किया जो दुनिया के खनन इतिहास में एक उत्कृष्ट कीर्तिमान है तथा गत वर्ष से यह 76 प्रतिशत अधिक प्रगति का द्योतक है। मध्य अवधि में 1.2 मिलियन टन खनित धातु उत्पादन का हमारा लक्ष्य अर्जित कर के हम भूमिगत खान विकास की गति को आने वाल वर्षों में और गति प्रदान करेंगे। साथ ही हम रामपुरा-अगूचा में भूमिगत खनन प्रचालनों को और अधिक विस्तृत बनाने के लिये सभी संभावनाओं की पुनरीक्षा कर रहे हैं।
240602जोशी ने कहा कि हमने आस्ट्रेलिया, दक्षिण अफ्रीका, फिलिपीन्स तथा पेरू जैसे प्रमुख खनन विशेषज्ञ देशों से अनुभवी खननविज्ञों को नियुक्त किया है। जोशी ने बताया कि हम अपने सामाजिक कार्यक्रमों द्वारा 500,000 लोगों तक अपनी पहुंच बना चुके हैं। हमारा प्रमुख ध्यान राज्य के आंगनवाड़ी केन्द्रों को गोद लेकर बालकों को पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराना, लक्ष्यांकित गाँवों में सुविधाओं का निर्माण करके स्वच्छता को प्रोत्साहन व सुधार, स्वयं सहायता समूहों द्वारा महिला सशक्तिकरण, युवाओं का व्यावसायिक रोजगार उपलब्ध कराने, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य शिविर लगाने, कृषि एवं पशुपालन विकास, आदर्श गांव विकसित करने सहित कई समाज कल्याण कार्यकलापों पर है।
वर्ष के दौरान आपकी कम्पनी ने राज्य सरकार के निकायों के साथ हमारी प्रयालन इकाइयों के आसपास तीन वर्ष की अवधि के दौरान 30,000 निवृŸिा सुविधाओं (षौचालय) के निर्माण के लिये समझौते के ज्ञापन पर हस्ताक्षर किये। उदयपुर शहर के लिये हमने दो परियोजनाएं पूरी कीः दक्षिण राजस्थान की ग्रामीण जनता को विष्वस्तरीय हृदय रोग निदान, उपलब्ध कराने के लिये वेदान्ता हार्ट हॉस्पीटल का निर्माण एवं आधुनिकीकरण किया। इसी प्रकार उदयपुर स्थित रविन्द्रनाथ टेगोर अस्पताल में आँŸा शोध विभाग एवं किडनी रोग विभाग को समुन्नत बनाने के कार्य कर रहे है। साथ ही कम्पनी ने उदयपुर की झीलों का प्रदूषण करने की दृष्टि से अपषिष्ट जल उपचार संयन्ता की उदयपुर में स्थापना की है एवं इसे प्रचालित कर दिया है जिससे पर्याप्त जल शोधन हो रहा है।
निदेशक मण्डल ने 95 प्रतिशत अन्तिम लाभांश की सिफारिश की है जो 2 रुपये के प्रत्येक इक्विटी शेयर पर 1.90 रुपये प्रति शेयर है। वर्ष 2013-14 के दौरान कुल लाभांश 175 प्रतिशत है जो प्रति शेयर 3.50 रुपये के समतुल्य है एवं कम्पनी द्वारा प्रस्तावित अब तक तक का सर्वाधिक लाभांश है। बैठक में वार्षिक आम बैठक के अध्यक्ष अखिलेश जोशी के अतिरिक्त हिन्द जिंक के मुख्य वित्तीय अधिकारी अमिताभ गुप्ता कंपनी के निदेषक मण्डल में निदेशक ए. आर. नारायण स्वामी राष्ट्रपति के प्रतिनिधि एस. के. मिश्रा तथा कंपनी सचिव राजेन्द्र पण्डवाल उपस्थित रहे।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply