Header Banner

कांग्रेस नेता पानेरी की श्रद्धांजलि सभा आज

BY — June 26, 2014

260608उदयपुर। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं उदयपुर शहर जिला कांग्रेस के पूर्व उपाध्यक्ष कैलाश पानेरी को श्रद्धासुमन देने शुक्रवार शाम 6 बजे उनके निवास स्था्न बेदला रोड स्थित पानेरी उपवन पर होगी।

उल्लेखनीय है कि पानेरी का निधन बुधवार को हो गया था। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, पूर्व केन्द्रीय मंत्री डॉ. सी. पी. जोशी, डॉ. गिरिजा व्यास की ओर से पानेरी की पार्थिव देह पर पंकज शर्मा ने पुष्पांजलि अर्पित की। शवयात्रा में पूर्व सांसद रघुवीर मीणा, वीरेन्द्र वैष्णव, पूर्व विधायक त्रिलोक पूर्बिया, राजीव सुहालका, सुरेश श्रीमाली, दिलीप सुखाडि़या सहित पार्षद, अधिवक्ता, डाक्टर्स व समाज के कई संगठन सहित कांग्रेस के सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित थे।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply