Header Banner

अंतरराष्ट्रीय ब्यूटीशियन डे पर हुए कार्यक्रम

BY — June 26, 2014

260604उदयपुर। शहर में अंतरराष्ट्रीय ब्यूटीशियन डे पर विविध आयोजन हुए। लेकसिटी ब्यूटी क्लब की ओर से पंचवटी स्थित प्रभात हेयर एण्ड ब्यूटी एकेडमी में सेल्फ आई मेकअप प्रतियोगिता हुई वहीं सेन क्षौर कलाकार मण्डल की ओर से भी कार्यक्रम हुआ।

260605लेकसिटी ब्यू टी क्लाब की अध्यक्ष मंजू शर्मा ने बताया कि प्रतियोगिता में बेहतर मेकअप करने पर प्रिया तलरेजा, मीनाक्षी, रेखा जैन और प्रेमलता माली को सम्मानित किया गया। संगठन के सदस्यों ने निर्णय किया कि लेकसिटी ब्यूटी क्लब की ओर से अगस्त में फेन्टेसी मेकअप, हेयर स्टाईल व नेल आर्ट के लिए सेमिनार किया जाएगा। कार्यक्रम में एचबीओ के राज्य अध्यक्ष अशोक पालीवाल ने ब्यूटीशियन डे का महत्व समझाते हुए एकता व प्रशिक्षण की और सभी का ध्यान केन्द्रित किया। सेन क्षौर कलाकार मण्डल के सदस्यों ने मॉडल पर हेयर कट कर अपनी कला का प्रदर्शन किया। संगठन के अध्यक्ष अशोक पालीवाल महासचिव, शम्भूलाल सेन व सरक्षंक श्यमालाल सेन ने हेयर कटिंग कला के लिए कार्यशालाओं का महत्व बताया।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply