Header Banner

ब्रह्मकुमारी शिवानी कल उदयपुर में

BY — July 2, 2014

020710उदयपुर। इनरव्हील क्लब उदयपुर का सत्र 2014-15 का पदस्थापना समारोह शुक्रवार को सांय साढ़े पांच बजे रोटरी बजाज भवन में आयोजित किया जाएगा। मुख्य अतिथि ब्रह्मकुमारी शिवानी होंगी जो शुक्रवार सुबह नई दिल्ली से उदयपर पहुंचेगी।

क्लब अध्यक्ष पुष्पा सेठ व सचिव कांता जोधावत ने बताया कि 42 वर्षीय शिवानी एक राजयोग आध्यात्मिक गुरु हैं जो वर्ष 2007 से भारत एवं विदेशों में टेलीविजन कार्यक्रम ए वेकिंग विद ब्रह्मकुमारीज का प्रसारण कर रही है। शिवानी मुख्य रूप से तनावमुक्त जीवन  शैली, कुशल नेतृत्व, भावात्मक पहलू जीवन के प्रति सकारात्मक सोच तथा आत्म प्रबंधन आदि विषयों पर प्रभावपूर्ण उदबोधन देती हैं। शुक्रवार को नवनिर्वाचित अध्यक्ष एवं सचिव सहित कार्यकारिणी शपथ ग्रहण करेगी।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply