Header Banner

चार लाख की नकदी से भरा बैग छीन ले भागे

BY — July 2, 2014

020704उदयपुर। शहर में यूआईटी पुलिया के नजदीक एक्सिस बैंक से चार लाख रुपए बैग में लेकर जा रहे वृद्ध से अज्ञात नकाबपोश बाइक सवार युवक ले भागे। बदहवास वृद्ध ने हल्ला भी मचाया लेकिन कुछ नहीं हो पाया। संभलते संभलते तब तक बाइक सवार उड़न छू हो चुके थे।

020703जानकारी के अनुसार मंगलम प्रोपर्टी में कार्यरत पूर्णाशंकर मेनारिया बुधवार दोपहर 4 लाख रुपए का चेक लेकर पहुंचे और केश करवाया। वहां से जब नोट बैग में भरकर निकले और बाहर आकर उनका साथी बाइक लेने गया तब तक नकाबपोश बदमाश आए और बैग छीनकर भाग निकले। वे काफी चिल्लाेए लेकिन तब तक बदमाश भाग चुके थे। घटना के बाद खासी भीड़ एकत्र हो गई। एएसपी सिटी डॉ. राजेश भारद्वाज, डिप्टी मुरलीधर मय जाब्ता  मौके पर पहुंचे और उनसे जानकारी ली। पुलिस ने नाकाबंदी कराई लेकिन देर शाम तक कोई सुराग नहीं लग पाया था। बताया जा रहा है कि सीसीटीवी की फुटेज में बैंक में बैठा एक युवक सामने आ रहा है जो उनके पीछे पीछे ही था।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply