Header Banner

रैगिंग रोकने के लिये कृषि महाविद्यालय ने की तैयारी

BY — July 3, 2014

40 वरिष्ठ प्राध्यापकों की एंटी रैगिंग कमेटी गठित

030708उदयपुर। राजस्था न कृषि महाविद्यालय ने रैगिंग पर पूरी तरह से प्रतिबन्ध लगाने के लिये महाविद्यालय के चालीस वरिष्ठ प्राध्यापकों की एक ’एन्टी रैगिंग कमेटी’ गठित की है जिसकी पहली बैठक महाविद्यालय के प्रसार शिक्षा विभाग में हुई।

बैठक में महाविद्यालय प्रशासन सहित सदस्यों एवं अधिकारियों ने भाग लिया। रैगिंग निरोधक समिति के अध्यक्ष प्रो. ओमप्रकाश पाटोदिया ने बताया कि महाविद्यालय परिसर में रैगिंग रोकने के लिये सर्वोच्च न्यायालय के निर्देशों की परिपालना में तीन रैगिंग निरोधक कमेटियों का गठन किया गया है, जो महाविद्यालय के विभिन्न स्थानों पर निरीक्षण कर रैगिंग न हो इसका प्रयास करेंगे। अध्यक्षता करते हुए अधिष्ठाता प्रो. एस. आर. मालू ने सभी प्रतिभागियों को रैगिंग रोकने हेतु विभिन्न प्रयासों की जानकारी दी एवं रैगिंग रोकने हेतु पर्याप्त प्रचार-प्रसार किये जाने पर जोर दिया गया।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply