आरोपों के विरोध में बाजार बंद

BY — July 3, 2014

जगन्नाथ रथयात्रा के चंदे में कथित घपले का आरोप

030704उदयपुर। जगन्नांथ रथयात्रा में कथित घपले के आरोपों के विरोध में गुरुवार सुबह जगदीश चौक, घंटाघर सहित अंदरुनी बाजार बंद रहे। सोशल मीडिया व्हाट्सएप्प पर धर्मोत्सव समिति के अध्यक्ष दिनेश मकवाना का चित्र लगाकर इस व्यक्ति को चंदा नहीं दें का उद्धरण लगाया गया था। आरोपों के विरोध में व्यागपारियों व क्षेत्रवासियों ने बाजार बंद रखे। बाद में ज्ञापन देने तथा मकवाना के कहने के बाद बाजार वापस खुले।

030705030706उल्लेखनीय है कि गत 19 वर्षों से शहर में जगन्नाथ रथयात्रा निकल रही है। गत कुछ वर्षों में इसने भव्‍य रूप धारण कर लिया। पहले यह यात्रा सिर्फ जगदीश मंदिर में ही निकलती थी लेकिन बाद के कुछ वर्षों में यह नगर भ्रमण करने लगी। इसका आयोजन धर्मोत्सव समिति करती है। समिति के अध्यंक्ष दिनेश मकवाना ने बताया कि रथयात्रा के लिए चंदे की राशि में कथित घपले के आरोप निराधार हैं। देवस्थान विभाग में समिति रजिस्टर्ड है।
030707कल जगदीश मंदिर में किसी ने देवस्थान विभाग के नाम से बोर्ड लगा दिया था कि किसी को यहां चंदा नहीं दें जिसे आपत्ति जताने के बाद विभाग ने आज हटा दिया। कल हुई इस घटना के बाद सुबह सभी व्यापारी व क्षेत्रवासी जगदीश चौक में एकत्र हो गए और वहां से जुलूस के रूप में कलक्ट्रेट पहुंचे जहां ज्ञापन देकर अज्ञात के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की। इसके बाद यहां से देवस्थान विभाग भी पहुंचे जहां सहायक आयुक्त प्रियंका भट्ट से मुलाकात की।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *