Header Banner

चिकित्सा मंत्री को बताए व्यवसायियों के हालात

BY — July 4, 2014

एयरपोर्ट पहुंचे चिकित्सा मंत्री राठौड़ का स्वागत किया भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ ने

040705उदयपुर। राज्य के चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री राजेन्द्रसिंह राठौड़ के शुक्रवार सुबह डबोक एयरपोर्ट पहुंचने पर भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ ने भव्य स्वागत करते हुए पुष्प गुच्छ भेंट किया।

प्रकोष्ठ की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य तनवीरसिंह कृष्णावत ने राठौड़ को बताया कि एमबी चिकित्सालय में दवाओं का स्टॉक खत्म हो चुका है वहीं मरीजों को दवा काउंटरों से खाली हाथ लौटना पड़ रहा है। पहले उनका एमबी चिकित्सालय का निरीक्षण का भी कार्यक्रम था लेकिन चित्तौडग़ढ़ में देरी होने के कारण वे एयरपोर्ट से सीधे चित्तौडग़ढ़ निकल गए। उन्हें लेने चित्तौडग़ढ़ विधायक चन्द्रभानसिंह आक्या पहुंचे। सकल राजपूत महासभा ने भी राठौड़ का स्वागत किया। इस अवसर पर प्रकोष्ठ के दिनेश शर्मा, उपाध्यक्ष विनोद बंसल, नगर मंत्री ओमप्रकाश गोयल सहित खासी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे। $कृष्णावत ने प्रकोष्ठ की ओर से चिकित्सा मंत्री राठौड़ को ज्ञापन देकर दवा व्यवसायियों की बदहाल स्थिति से अवगत कराते हुए इसमें सुधार का आग्रह किया।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply