Header Banner

कटारिया ने की सौभाग्य मुनि की अगवानी

BY — July 6, 2014

तारक गुरु ग्रंथालय पहुंचे श्रमणसंघीय महामंत्री

060710उदयपुर। श्रमण संघीय महामंत्री सौभाग्य मुनि ससंघ के साथ आज शाम शास्त्री सर्किल स्थित तारक जैन गुरू ग्रन्थालय पहुंचे जहां प्रदेश के ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री गलाबचन्द कटारिया ने उनकी अगवानी की।

श्री वर्धमान स्थानकवासी जैन श्रावक संघ के अध्यक्ष वीरेन्द्र डांगी ने बताया कि सौभाग्य मुनि, प्रवर्तक मदन मुनि, उपप्रवर्तक निर्मल मुनि, विकसित मुनि, कोमल मुनि, संयम मुनि, मुक्तानंदन मुनि एवं नवदीक्षित संभव मुनि के तारक गुरु ग्रन्थालय पहुंचने पर गुलाबचन्द कटारिया, संघ के मंत्री हिम्मत बड़ाला, गणेशलाल गोखरू, दिनेश चोर्डिया, दिनेश सेठिया, अनिल सिंयाल सहित अनेक पदाधिकारियों ने संतों की अगवानी की। हिम्मत बड़ाला ने बताया कि सोमवार प्रात: 8.45 बजे सौभाग्य मुनि म.सा. अपने ससंघ सहित श्री तारक जैन गुरू ग्रन्थालय से कोर्ट चौराहा, देहलीगेट, धानमण्डी, हॉस्पीटल रोड़, मार्शल चौराहा, मुखर्जी चौेक होते हुए पंचायती नोहरे में पहुंचेंगे, जहां राष्ट्रसंत प्रवर्तक गणेश मुनि के सानिध्य में धर्मसभा को संबोधित करेंगे। इस अवसर पर अनेक साध्वियों की भी उपस्थिति रहेगी।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply