Header Banner

पेसिफिक ने पहना फुट्टा की जीत का सेहरा

BY — July 7, 2014

फाइनल मैच में 3-2 के पेनल्टी शूटआउट में ग्रीन मार्बल हाउस को दी मात

070701उदयपुर। शहर के गरीब और असहाय बच्चों की सहायता के लिए खेले गए तीन दिवसीय फुट्टा नेशनल फुटबॉल टूर्नामेंट सीजन-३ में पैसिफिक विश्वविद्यालय की टीम ने 3 -2 के पेनल्टी शूटआउट से रोमांचक जीत के बाद सीजन-3 की ट्रॉफी के खिताब पर कब्जा जमाया।

शिकारबाड़ी मैदान पर आयोजित रविवार रात फाइनल में पेसिफिक विश्वविद्यालय टीम ने ग्रीन मार्बल हाउस को 3 -2 के गोल से हराकर जीत अपने नाम की। पेसिफिक के खिलाड़ी राकेश वसीटा, शंकर मीणा और ललित कलाल ने पेनल्टी शूटआउट में एक-एक गोल करके टीम को विजयी बनाया। पेनल्टी शूट आउट होने से मुकाबला रोमांचक हो गया। इससे पूर्व किडजी कास्केडर्स और ग्रीन मार्बल हाउस तथा पीबीएस ओड़िसा और पेसिफिक विश्वविद्यालय की टीमों के बीच सेमीफाइनल का मुकाबला हुआ उसमें ग्रीन मार्बल और पेसिफिक विश्वविद्यालय की टीम ने 1-0 से जीत दर्ज की थी। टूर्नामेंट के समापन पर शानदार आतिशबाजी हुई। फाइनल होने से मैदान दर्शकों से खचाखच भरा था। समापन समारोह में मुख्य अतिथि जिला क्रिकेट संघ अध्यक्ष लक्ष्यराजसिंह मेवाड़ तथा निवृति कुमारी सिंह मेवाड़, एस एस म्यूजिक के चेयरमैन चार्ल्स मार्टिन, आयोजक जिनु के सैम्यूल ने विजेता टीम को 51 हजार रुपए का नकद पुरस्कार प्रदान किया। टूर्नामेंट में शकील अहमद, महिंद्रा सिंह, नवीन सोनी, देवेन्द्र सिंह और इरशाद खान ने रेफरी की भूमिका अदा की थी। समारोह में निवृति कुमारी सिंह मेवाड़ ने कहा कि उदयपुर की खेल प्रतिभाएं इस मंच के माध्यम से आगे बढे़गी।
गरीब और असहाय बच्चों की होगी मदद : टूर्नामेंट का मुख्य उद्देश्य गरीब एवं असहाय बच्चों की सहायता करना था। टूर्नामेंट जीत से जो पुरस्कार राशि विजेताओं को मिली है। सहयोग  राशि को सौहार्द चेरिटेबल ट्रस्ट के माध्यम से निर्धन बच्चों को दिया जाएगा।  जिससे उनकी मूल भूत  जरूरतों को पूरा किया जाएगा। टूर्नामेंट में चेन्नई,  ओड़िसा सहित राजस्थान के विभिन्न जिलों की कुल 16 टीमों ने भाग लिया था  जिसमें 20 वर्ष से अधिक उम्र  के खिलाडिय़ों ने प्रतिभा दिखाई। 4 से 6  जुलाई  तक आयोजित टूर्नामेंट में कुल 27  मैच खेले गए।
इन टीमों ने दिखाई प्रतिभा : ओड़िसा व चैन्नई की टीम के अलावा उदयपुर से पेसिफिक विश्व विद्यालय , हैट्रिक  हिरोज, आरएफसी, रॉकवुड स्कूल, एम एम पी एस ,होटल ब्रॉड वे ,किडजी कासकेडर्स आदि टीमों ने भाग लिया। टीमों में आपसी मुकाबला डॉ पद्वति के अनुसार तय किया गया था। आयोजकों ने शहर  में फुटबाल के प्रति बढ़ते लगाव और खिलाडियों की प्रतिभाओं को देखते हुए अगले वर्ष फुट्टा सीजन 4 करने का विश्वास जताया।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply