Header Banner

बच्चों और युवाओं ने बीड़ा उठाया शहर की सफाई का

BY — July 7, 2014

पुकार के बैनर तले शहर में किया पौधरोपण

070707उदयपुर। शहर के युवा संगठन पुकार ने शहर के विभिन्न सार्वजनिक पार्कों की सफाई एवं पौधरोपण किया। संगठन एक वर्ष से सक्रिय है और उदयपुर के विभिन्न पार्कों में कार्य कर चुका है। इनका लक्ष्य उदयपुर को स्वच्छ एवं हरा-भरा बनाना है।

070706पुकार के युवाओं ने मिलकर मानसून के मद्देनज़र पंद्रह दिन की योजना तैयार की। इसके तहत शहर के दयनीय स्थिति वाले पार्क चिन्हित किए गए। सबसे पहले सेक्टर 14 आई ब्लॉक स्थित वार्ड 19 के पार्क की सफाई की गई। कई सालों से लोगों ने इस पार्क को कचरा पत्र बना दिया था जिस वजह से यहा ढेर सारा कूड़ा इकठ्ठा हो गया था। पार्क में जंगली झाड़ियां उगी हुई थीं। इस कारण न तो बच्चे पार्क मेँ खलते थे और जंगली जीव जन्तु के डर के कारण पार्क में कोई घुसता भी नहीं था। लेकिन पुकार के युवाओं और कॉलोनी के कुछ जागरूक लोगों ने मिलकर इस पार्क की साफ सफाई का जिम्मा उठाया और सिर्फ सात दिनों में कचरा साफ कर दिया। कॉलोनीवासी शांता शर्मा, निधि पुरोहित, पुष्पा विष्ट, मधु निषाद, सरोज स्वामी, नेहा पुरोहित, और बच्चे पार्थ, ईशान, कृष्णा, सुरेश सेन, जयेश ने उत्साह के साथ श्रमदान किया। सफाई कार्य के बाद पार्क में विभिन्न प्रकार के पेड़-पौधे लगाए गए।
070704पुकार के संस्थापक भुवनेश ओझा ने बताया कि पार्क को साफ करने के बाद इन्होंने सेक्टर 14 स्थित के-ब्लॉक और गोवेर्धन विलास स्थित 1-बटा पार्क में पौधारोपण किया। यहां भी पेड़ों की अलग अलग प्रजाति जैसे घूलर,शहतूत, आम, अनार, जामफल, बहेड़ा इत्यादि लगाए गए। सेक्टर 5 स्थित शीतला माता पार्क में भी रविवार को पौधरोपण किया गया।

070705मानसून आने से पहले पुकार के सभी युवाओं ने मिलकर अभी तक पचास पेड़ लगाए हैं और आने वाले तीन दिन में बीस पेड़ और लगाएंगे। पुकार ग्रुप के आयुष माहेश्वरी, अब्दुल मुबिन खान, मृणाल कुमावत, हर्षवर्धन सिंह, दिव्य राणावत, तरुणा, कोमल, रेखा सिसोदिया, अमित श्रीमाली, जिज्ञासु, जतिन, प्रियंक अग्रवाल, हेमंत अग्रवाल, कुमार भार्गव, मेघना, मेघा और मोनिका ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply