Header Banner

अच्छेे मानसून क़े लिए णमोकार महामंत्र का जाप

BY — July 6, 2014

060704उदयपुर। जैन सोशल ग्रुप प्रताप द्वारा अच्छी वर्षा व मानसून की कामना हेतु णमोकार मंत्र के जापों का डॉ. कुसुम शाह व डॉ. सुमन जैन की सुरीली आवाज व् संगीतमय ध्वनि में आयोजन किया गया।

जैन सोशल ग्रुप के संस्थापक व ऑल इंडिया जैन कांफ्रेंस के राष्ट्रीय मंत्री ने बताया कि अन्य समाज धर्मों व विभिन्न वर्गों में जैन समाज के साधु संतो के प्रति वर्षा को बाधित करने सम्बन्धी गलत भ्रांतियां फैली हैं जिसे इस तरह के आयोजनों से दूर की जा सकता है। इस अवसर पर ग्रुप के अध्यक्ष डॉ. स्नेहदीप भाणावत ने कहा कि मानसून सही समय पर नहीं आया तो ग्रुप द्वारा पुन: सकल जैन समाज को आमंत्रित कर णमोकार महामंत्र के जाप का आयोजन किया जायेगा। आर के जैन ने अन्य ग्रुपों के उपस्थित अध्यक्षों का स्वागत किया। अंत में ग्रुप के सचिव सुनित ओर्डिया ने कार्यक्रम में आये अथितियों का स्वागत किया गया। संचालन चेतन प्रकाश जैन ने किया।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply