ग्रामीण विकास में धन की कमी नहीं : कटारिया

BY — July 6, 2014

रोटरी क्लब उदयपुर का पदस्थापना समारोह

060705उदयपुर। ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री गुलाबचन्द कटारिया ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों के विकास में धन की कमी आड़े नहीं आने दी जाएगी क्योंकि विभाग के पास 12 हजार करोड़ का बजट है। रोटरी जैसी स्वयंसेवी संस्थाओं के सहयोग से सरकार ग्रामीण क्षेत्रों का विकास कर उनका काया कल्प कर सकती है।

वे कल रोटरी क्लब उदयपुर के सत्र 2014-15 के क्लब निर्वाचित कार्यकारिणी के पदस्थापना समारोह में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे। उन्होनें कहा कि सेवा के माध्यम से जीवन में मिलने वाली सफलता आजीवन अक्षुण्ण रहती है। रोटरी सेवा के जरिये समाज के पिछड़े लोगों को अपने समकक्ष लाने का प्रयास करती है। ग्रामीण विकास के मामलों में रोटरी एक रुपया व्यय करेगी तो सरकार 10 रुपए का सहयोग करेगी। उन्होनें कहा कि अगले दो वर्षों में ग्रामीण क्षेत्रों की न्यूलनतम आवश्यकताओं की पूर्ति करने का प्रयास किया जाएगा।
060706कटारिया ने कहा कि आगामी 2 वर्षो में इस प्रकार की व्यवस्था कर दी जाएगी कि प्रदेश की 9177 पंचायतों के बारें में जानकारी मांगने पर मात्र 5 मिनिट के भीतर वह उपलब्ध हो जाए। 2 वर्षो के भीतर प्रदेश की हर पंचायत को शौचालय की कमी से मुक्त कर दिया जाएगा।
विशिष्टष अतिथि मुंबई के उद्योगपति एम. एल. सहलोत ने कहा कि रोटरी क्लब द्वारा इस वर्ष सेवा भारती चिकित्सालय में खोले जाने वाले नेत्र चिकित्सालय को इस प्रकार की सुविधाओं से सुसज्जित किया जाए कि वह प्रदेश स्तर पर अपनी पहचान बनाए। इसके लिए उनकी ओर से हर संभव मदद दी जाएगी। नेत्रदान की कमी के चलते नेत्रहीनों को नेत्र प्रत्यारोपण नहीं करवा पा रहे है।
पूर्व प्रान्तपाल एवं पदस्थापना अधिकारी निर्मल सिंघवी ने कहा कि शहर में रोटरी क्लब द्वारा खोले जाने वाले नेत्र चिकित्सालय के लिए रोटरी फाउण्डेशन 50 लाख रूपयें की आर्थिक सहायता प्रदान करेगा।

060707इस अवसर पर उन्होनें नव निर्वाचित कार्यकारिणी के अध्यक्ष डॅा. बी. एल. सिरोया, सचिव डॉ. नरेन्द्र धींग, वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं क्लब सेवा निदेशक डी. पी. धाकड़, अध्यक्ष निर्वाचित गजेन्द्र  जोधावत, अध्यक्ष मनोनीत मानिक नाहर, निवर्तमान अध्यक्ष बी. एल. मेहता, उपाध्यक्ष सुरेन्द्र जैन, अंतरराष्ट्रीय सेवा निदेशक डी. पी. सोमानी, व्यावसायिक सेवा निदेशक वी. पी. राठी, सामुदायिक सेवा निदेशक महेन्द्र टाया, यूथ सेवा निदेशक डॅा. प्रदीप कुमावत, वरिष्ठ संयुक्त सचिव बसन्तीलाल जैन, पब्लिक इमेज कमेटी चेयरमेन यू. एस. चौहान, संयुक्त सचिव राजकुमार सुराणा, सार्जेन्ट एट आर्म्सब राकेश माहेश्वरी, कोषाध्यक्ष सुभाष सिंघवी, मेम्बरशिप कमेटी चेयरमैन ओ. पी. सहलोत, क्लब प्रशासनिक कमेटी चेयरमेन विनोद कुमट, रोटरी फाउण्डेशन कमेटी के बी. एच. बाफना, पब्लिक रिलेशन कमेटी के एन. के. गुप्ता, न्यू जनरेशन कमेटी के जतिन नागौरी, क्लब ट्रेनर वीरेन्द्र सिरोया, पदम दुगड़ को शपथ दिलाई।
ब्लड बैंक खोलेगा क्लब- नवनिर्वाचित अध्यक्ष डॉ. बी. एल. सिरोया ने कहा कि क्लब द्वारा विगत वर्षो में अनेक जनोपयोगी स्थायी सेवा कार्य किए गए है। इसी श्रृंखला में क्लब द्वारा इस वर्ष ब्लड बैंक खोला जाएगा ताकि जरूरतमंदो को तुरन्त रक्त उपलब्ध हो सके। नगर निगम, नगर विकास प्रन्यास व सरकार द्वारा चलाये जा रहे प्रोजेक्टों को हाथ में लेकर उन्हें प्रभावी बनाया जाएगा। सहायक प्रान्तपाल सुशील बांठिया ने रमेश अग्रवाल के संदेश का वाचन किया।
पूर्व प्रान्तपाल डॉ. यशवन्तसिंह कोठारी ने कहा कि रोटरी ने वर्ष 2018 तक दक्षिण एशिया ने निरक्षरता को समाप्त करने का बहुत बीड़ा उठाया है जिसे पूर्ण करने का प्रयास किया जाएगा। बुलेटिन संपादक डॅा. प्रदीप कुमावत ने अतिथियों के हाथों क्लब बुलेटिन का विमोचन कराया। संचालन निराली जैन ने किया।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *