Header Banner

गर्भवती पैंथर की मौत

BY — July 7, 2014

गर्भ में दो मृत शावक भी

070718उदयपुर। जावरमाइंस के पास बुखार से पीडि़त मिली मादा पैंथर की गत रात्रि चेटक स्थित पशु चिकित्सालय में मौत हो गई। वह संक्रमण से ग्रसित थी। वह गर्भवती भी थी। गर्भ से दो मृत पैंथर शावक भी निकले।

070719उल्ले खनीय है कि वन विभाग ने गत गुरुवार को जावर माइंस के पास गांव में मूर्छित अवस्था  में मादा पैंथर को पकड़ा था। जांच में आया कि उसे काफी तेज बुखार था। डॉक्टरी इलाज के बाद उसकी हालत में सुधार आया लेकिन उसने खाना-पीना शुरू नहीं किया। पोस्टमार्टम के बाद बताया गया कि वह बुखार से पीडि़त थी और खाना नहीं खाने की वजह से संक्रमण और बढ़ गया। अगर यह पैंथर 15-20 दिन और जीवित रह जाती तो पैंथर शावकों को बचाया जा सकता था।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply