Header Banner

अलसुबह पुलिस की दबिश, 98 की धरपकड़

BY — July 7, 2014

Police_capउदयपुर। आपराधिक गतिविधियों की रोकथाम तथा अपराधिक तत्वोंं की धरपकड के लिए पुलिस ने सोमवार तड़के विशेष अभियान चलाकर शहर के विभिन्न इलाकों में धरपकड़ की। इनमें 16 स्थाायी वारंटियों सहित 98 की धरपकड़ की गई।

पुलिस अधीक्षक अजयपाल लाम्बा ने बताया कि अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर डॉ. राजेश भारद्वाज के नेतृत्व में शहर के वृताधिकारियों तथा थानाधिकारियों की विशेष टीमें गठित की गई। पुलिस थानों व पुलिस लाइन का जाब्ता साथ लिया गया। टीमों ने सुबह 5 बजे दबिश दी। दो अपराधियों को आबकारी अधिनियम के तहत गिरफ्तार किया गया। नकबजनी/चोरी की पूर्व की वारदातों में चालानशुदा 40 व्यक्तियों एवं 40 अन्य संदिग्ध व्यक्तियों सहित कुल 98 व्यक्तियों की धरपकड़ की गई।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply