Header Banner

उदयपुर को संवारने में घरेलू महिलाएं भी जुटीं

BY — July 7, 2014

070713उदयपुर। रविवार को तीन स्थानों पर कार्य शुरू हुए, जिसमें साइफन चौराहे के पास स्थित अमृत नगर कॉलोनी पार्क बेदला रो$ड, फतहपुरा चौराहा के पीछे बने पार्क एवं पंचवटी पार्क (टैक्सी स्टेण्ड) पर कार्य प्रारम्भ हुआ।

लोगों में अपने शहर को सुन्दर बनाने के प्रति उत्साह को देखते हुए डॉ. आर. एल. श्रीमाल के नेतृत्व में अमृत नगर कॉलोनी पार्क में घरेलू महिलाओं ने भी पार्क को सुन्दर बनाने हेतु कमर कस ली व तन-मन-धन से इस कार्य में जुट गईं। इसमें कॉलोनी के सभी लोगों ने एक साथ जुट कर साफ-सफाई पौधरोपण व रंगरोगन का कार्य चालू किया। फतहपुरा चौराहे के पीछे वाले पार्क को सेवा मन्दिर के रतन पालीवाल के नेतृत्व में पार्क की साफ-सफाई की गई व रंग-रोगन का कार्य भी प्रारम्भ हो गया।

070714एक्शन उदयपुर के तहत ‘‘मस्तों का झुण्ड’’ आज शाम को फतहपुरा पर पोस्टरों को हटाने व साफ-सफाई का कार्य किया। घरेलू महिलाएं भी उदयपुर शहर को सुन्दर बनाने में जुटी तो एक दिन उदयपुर शहर और अधिक खुबसूरत बन जाएगा। कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी वेबसाइट www.actionudaipur.com पर ली जा सकती है।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply