Header Banner

हाईकोर्ट बैंच को लेकर मौन जुलूस

BY — July 7, 2014

अधिवक्ताओं का बहिष्कार

070708उदयपुर। उदयपुर में राजस्थान उच्च न्यायालय की खण्डपीठ की मांग को लेकर 32 वर्षों से मेवाड-वागड़ हाईकोर्ट बैच एवं बार एसोसिएशन, उदयपुर के तत्वावधान में संचालित आंदोलन के तहत सोमवार को सभी अधिवक्ता न्यायालय में एकत्र होकर तख्तियां व बैनर लिए मौन जुलूस निकाला।

070709जुलूस कोर्ट चौराहा से देहलीगेट होते हुए बापू बाजार, सूरजपोल दरवाजा से वापस बापू बाजार देहलीगेट और कोर्ट में आकर सभा में बदल गया। सभी वक्ताओं ने 4 से 16 अगस्ते तक उदयपुर में राज्यक सरकार आपके द्वार के तहत आने पर मुख्य मंत्री के समक्ष इस मांग को पुरजोर तरीके से प्रस्तुत करने का आह्वान किया ताकि मुख्यमंत्री इस वाजिब मांग को केन्द्र तक पहुंचा शीघ्र उदयपुर में गरीब एवं आदिवासी जनता के लिए सस्ता एवं सुलभ न्याय के लिए हाईकोर्ट बैंच की स्थापना उदयपुर में करवा सके। सभा को संभागीय संयोजक रमेश नंदवाना, जिला संयोजक सत्येन्द्रपाल सिंह छाबडा़, बार महासचिव गगन कुमार सनाढ्य, शम्भू सिंह राठौड़, रामकृपा शर्मा, देवदर्शन दुपुरा, मनीष शर्मा, जितेन्द्र जैन, मोहम्मद शरीफ छींपा, संतलाल अग्रवाल, फतहलाल नागौरी आदि अधिवक्तााओं ने संबोधित किया।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply