Header Banner

मैसेज कर मित्रता के लिए परेशान करने का मामला

BY — July 9, 2014

तीन गिरफ्तार

Police_capउदयपुर। प्रतापनगर थाना क्षेत्र में एक युवती को मित्रता के लिए बार बार मैसेज कर परेशान करने तथा मना करने पर घर में घुसने पर परिजनों ने मामला दर्ज कराया। पुलिस ने कार्रवाई कर तीन युवकों को गिरफ्तार किया।

जानकारी के अनुसार कोटा हाल सुंदरवास निवासी एक व्यदक्ति ने दर्ज मामले में बताया कि अजमेर में पढ़ रही उसकी पुत्री इन दिनों यहां आई हुई है। आने पर वह डरी सहमी सी लगी। पूछने पर उसने बताया कि मोबाइल पर कुछ दिनों से रउफ बार बार मित्रता के लिए मैसेज कर रहा है। उसने इनकार किया तो उसे धमका रहा है। अलग अलग नंबरों से मैसेज कर रहा है। मंगलवार को रउफ उसके साथियों जुनैद एवं दानिश के साथ उसके घर में घुस गया और हंगामा किया। विरोध पर आरोपियों ने तोड़ फोड़ की धमकी दी। परेशान होकर परिजनों ने पुलिस को सूचना दी जिस पर पुलिस ने कार्रवाई कर तीनों को गिरफ्तार किया।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply