Header Banner

टीचर ने की आत्महत्या

BY — July 9, 2014

स्कूल संचालक की पुत्री

090709उदयपुर। सलूम्बर थाना क्षेत्र में स्कूल संचालक की पुत्री ने स्कूल के ही बस चालक पर शादी से इनकार करने का आरोप लगाते हुए फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका ने सुसाइड नोट में बस चालक का उल्लेख किया।

जानकारी के अनुसार शैबा (19) पुत्री सीजे सैम्युअल बोहरवाड़ी में फैलोशिप स्कूल में टीचर थी। उसके पिता ही स्कूल संचालक हैं। 30 जून को उदयपुर से यहां आई थी। यहां आने के बाद वह गुमसुम ही थी। कल रात्रि उसके फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सुसाइड नोट में उसने पिता से माफी मांगते हुए लिखा कि स्कूल के बस चालक चेतन के शादी से इनकार करने पर वह आत्महत्या कर रही है। उससे करीब दो वर्ष से प्रेम प्रसंग बताया गया है।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply