Header Banner

स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में 31 यूनिट रक्तदान

BY — July 12, 2014

120701उदयपुर। रोटरी क्ल ब उदय, लोकमित्र ब्लड बैंक एवं महर्षि परशुराम सेना के तत्वावधान में सेक्टर 14 स्थित सामुदायिक केन्द्र पर स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें 31 यूनिट  रक्तदान किया गया।

क्लब अध्यक्ष डॉ. ऋतु वैष्णव ने बताया कि क्लब सहित अन्य पदाधिकारियों, महर्षि परशुराम सेना के प्रदेश महासचिव गिरीश वैष्णव एवं लोकमित्र ब्लड बैंक के निदेशक डॉ. महेंद्र श्रीमाली उपस्थित थे। सभी ने रक्तदाताओं का आभार जताया। डॉ. महेंद्र श्रीमाली ने बताया कि लोकमित्र ब्लड बैंक प्रत्येक रक्तदाता को एक लाख का नि: शुल्क दुर्घटना बीमा प्रदान करता है।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply