रिमझिम ने बदला रात का मीनू

BY — July 11, 2014

110710उदयपुर। दोपहर बाद शुरू हुई रिमझिम से जहां मौसम में ठंडक घुल गई वहीं रसोई का मीनू बदल गया। ठंडक से जहां रसोई से पकौड़ों की खुशबू आ गई वहीं वातावरण में मिट्टी की सौंधी महक ने पूरे तन मन को प्रफुल्लित कर दिया। खण्‍ड वृष्टि के रूप में कहीं तेज तो कहीं धीमे, बरसात ने भिगोया हर क्षेत्र को।

110711110709लम्बें इंतजार के बाद कल से शुरू हुआ बारिश के क्रम में शुक्रवार दोपहर बाद कुछ देर बूंदाबांदी हुई जो रिमझिम में बदल गई। दुपहिया वाहन चालक भी आज इस बारिश में रुके नहीं, क्रमश: चलते रहे और भीगने का आनंद लिया। दुकानदारों ने भी बरसातियों की बिक्री शुरू कर दी।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *