गियर अटकने से बस पलटी

BY — July 14, 2014

एक की मृत्यु , 15 घायल

140707उदयपुर। खमनोर थाना क्षेत्र में गियर अटकने से पलटी बस में एक वृद्ध की मृत्युा हो गई वहीं 15 घायल हो गए। हादसा सुबह करीब 7 बजे हुआ जब बस खमनोर से उदयपुर की ओर आ रही थी।

जानकारी के अनुसार वापी गांव के पास बस का गियर अटक गया जिससे बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे चट्टान से टकराकर पलट गई। बस सवार पृथ्वीराज श्रीमाली की मृत्यु हो गई वहीं 15 से अधिक लोग घायल हो गए। शव को पुलिस ने मोर्चरी में रखवाकर परिजनों को सूचना दी। घायलों को हॉस्पिटल पहुंचाया। हादसे के बाद बसचालक व खलासी मौके से फरार हो गए।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *