बजट पर मिली-जुली प्रतिकियाएं

BY — July 14, 2014

मेट्रो बेकार, रिफायनरी पर करेंगे विचार

140709उदयपुर। मुख्य मंत्री वसुंधरा राजे ने अपने दूसरे कार्यकाल का पहला बजट सोमवार को विधानसभा में सदन के समक्ष रखा। बजट के बाद भाजपा ने जहां बजट को सराहनीय बताया है वहीं कांग्रेस ने पूर्ववर्ती गहलोत सरकार की योजनाएं बंद करने की आलोचना की।

भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य तनवीरसिंह कृष्णावत एवं सुभाष गुप्ता ने कहा कि मुख्यमंत्री ने वादों के अनुरूप 5 वर्षों में 15 लाख रोजगार पैदा करने के प्रस्ताव रखे हैं, वहीं 24 घंटे बिजली उपलब्धता का प्रस्ताव रखा है जो स्वागत योग्य है। जहां इंटर स्टेट हवाई सेवा से उदयपुर को लाभ होगा वहीं धार्मिक स्थलों तक जाने के लिए हेलिकॉप्टर सुविधा भी उपलब्ध कराये जाने से धार्मिक स्थलों को पर्यटन का लाभ मिलेगा।
शहर जिला भाजपा ने बजट को विकासोन्मुखी बताते हुए कहा कि इसके दीर्घकालीन दूरगामी परिणाम प्राप्त होंगे और पिछली सरकार के वक्त रूका हुआ विकास का पहिया वापस गतिशील होगा।
प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष एवं पूर्व सांसद रघुवीर मीणा ने कहा कि बजट में उदयपुर संभाग के लिए कोई बड़ी घोषणा नहीं की गई जबकि उदयपुर संभाग की 28 में से 26 सीटें जीताकर यहां की जनता ने भाजपा को एक मजबूत जनादेश दिया था। यह मेवाड़ की जनता का अपमान हैं। छह माह से अधिक समय हो गया, कोई भर्ती तक नहीं निकाली और ऊपर से कांग्रेस सरकार के समय निकाली हुई भर्तियों को पहले ही निरस्त कर दिया है।
देहात जिला कांग्रेस अध्यक्ष लालसिंह झाला, प्रवक्ता हेमन्त श्रीमाली ने कहा कि बजट में हकीकत से अलग जाकर हवाहवाई बजट प्रस्तुत किया गया है। मुख्यमंत्री ने गहलोत की जनकल्याणकारी योजनाओं को खैरात बताया वहीं अपने बजट में भामाशाह योजना के माध्यम से दो हजार रुपए महिलाओं को देने से भाजपा की कथनी-करनी स्पष्ट होती है।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *